विज्ञापन

रात को गुलाबजल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए

फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण ऐसा ही एक घरेलू उपाय है, जिसका उपयोग लंबे समय से स्किन की देखभाल में किया जाता रहा है. आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा के एक्सपर्ट सलीम जैदी से जानिए गुलाबजल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है?

रात को गुलाबजल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानिए
चेहरे पर फिटकरी लगाने से क्या होता है?
file photo

आजकल ऑयली स्किन, पिंपल्स, बड़े पोर्स और त्वचा की अन्य समस्याएं बहुत आम हो गई हैं. ऐसे में लोग अक्सर महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इन प्रोडक्ट्स का फायदा बहुत कुछ समय के लिए ही रहता है और फिर स्किन को पहले जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है. हालांकि, कुछ घरेलू उपाय भी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं. फिटकरी और गुलाब जल का मिश्रण ऐसा ही एक घरेलू उपाय है, जिसका उपयोग लंबे समय से स्किन की देखभाल में किया जाता रहा है. हालांकि ये कोई जादुई इलाज नहीं है, लेकिन सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ये स्किन को साफ और हेल्दी रखने में मदद करता है.

गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर लगाने से क्या होता है?

आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सा के एक्सपर्ट सलीम जैदी ने अपने यूट्यूब चैनल @HealthyHamesha पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में डॉ. सलीम ने रात को गुलाब जल में फिटकरी मिलाकर लगाने के फायदे बताए हैं. फिटकरी को स्किन की सफाई और छोटे-मोटे कट या संक्रमण से बचाव के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसमें टाइटपन होता है, जो स्किन को टाइट करने का काम करता है. यही वजह है कि कुछ लोग इसे बड़े पोर्स और ऑयली स्किन के लिए उपयोग करते हैं.

गुलाब जल और फिटकरी के फायदे

गुलाब जल स्किन को ताजगी देने और हल्की ठंडक पहुंचाने के लिए जाना जाता है. ये त्वचा को फ्रेश महसूस कराने के साथ-साथ उसे हाइड्रेट भी रखना है. फिटकरी और गुलाब जल एक्स्ट्रा तेल हटाने में मदद करता है. कई लोग इसे ऑयली स्किन केयर रूटीन में शामिल करते हैं. फिटकरी लगाने के बाद त्वचा थोड़ी टाइट महसूस हो सकती है.

इस्तेमाल कैसे करें?

एक साफ कटोरी में 1 छोटा चम्मच फिटकरी पाउडर, लगभग 100 मिलीलीटर गुलाब जल मिलाकर अच्छी तरह घोल लें. चेहरे को साफ करने के बाद कॉटन की मदद से इसे स्किन पर हल्के हाथों से लगाएं. कुछ देर बाद इसे सामान्य पानी से धो सकते हैं या स्किन के प्रकार के अनुसार उपयोग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें:- गुलाब जल कैसे बनाएं? घर पर शुद्ध गुलाब जल बनाने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- Homemade Potato Soap: घर पर आलू और एलोवेरा से साबुन बनाने का आसान तरीका, नहाने के बाद मुलायम रहेगी स्किन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fitkari, Gulab Jal, Skin Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com