सिर में खुजली होना एक आम समस्या है. कई बार धूल-मिट्टी या तेल जमा होने पर स्कैल्प में खुजली की परेशानी बढ़ जाती है. आमतौर पर शैंपू से हेयर वॉश करने के बाद ये परेशानी ठीक भी हो जाती है. लेकिन अगर आपको बार-बार सिर में खुजली की परेशानी से जूझना पड़ रहा है, शैंपू के बाद भी खुजली ठीक नहीं हो रही है, साथ ही बालों में डैंड्रफ भी है, तो आप एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. ये खास नुस्खा आचार्य मनीष ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
कैसे दूर करें सिर में खुजली की दिक्कत?
इसके लिए आचार्य मनीष नीम के पानी से बालों को धोने की सलाह देते हैं. वे बताते हैं, 50 से 70 नीम की पत्तियां लेकर इन्हें अच्छी तरह धो लें. इसके बाद 5 से 6 गिलास पानी में इन पत्तियों को डालकर अच्छी तरह उबालें. आपको इस पानी को गैस पर रखकर करीब 5 से 7 मिनट तक उबालना है. इसके बाद गैस बंद कर दें और पानी को ठंडा होने दें. जब पानी सामान्य तापमान पर आ जाए, तो इसे छानकर अलग रख लें.
15 दिनों तक ऐसे करें इस्तेमालवीडियो में आचार्य मनीष बताते हैं, आप इस तरह रोज नीम का पानी तैयार कर सकते हैं और बाल धोने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. लगातार 15 दिनों तक नीम के पानी से बाल धोने पर आपको बेहद अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
नीम के पानी से बाल धोने पर क्या होता है?नीम के पत्तों में एंटी-माइक्रोबियल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं. ये बैक्टीरिया और फंगस की वृद्धि को रोकने में मदद करते हैं. इस तरह नीम के पानी से बाल धोने पर सिर में खुजली और डैंड्रफ की परेशानी से छुटकारा मिल सकता है. ऐसे में आप भी इस आसान से नुस्खे को आजमाकर देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- गुड़हल के फूलों से शैंपू कैसे बनाएं? जानें शैंपू बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं