सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अलमारी और बेड के बॉक्स में रखी रजाई-कंबल बाहर निकलने लगते हैं. बता दें कि आप उन्हें तुरंत ना इस्तेमाल करें. पहले उन्हें अच्छे से क्लीन करना बेहद जरूरी है. लंबे समय से रखे होने के कारण रजाई और कंबल में अजीब सी बदबू आने लगती है. वहीं उन्हें टच करते समय सीलन यानी हल्की नमी होने का अहसास होता है. अगर आप उन्हें धोएंगे तो सुखने में लंबा समय लगेगा. ऐसे में कुछ टिप्स और ट्रिक्स आपको बता रहे हैं, जिससे आप अपने रजाई और कंबल को बिना धोए ओढ़ने योग्य बना सकते हैं. चलिए जानते हैं कि कैसे बिना धोए रजाई और कंबल साफ करें.
रजाई और कंबल से कैसे दूर करें बदबू
अगर रजाई या कंबल से हल्की सी सीलन या पसीने की गंध आ रही है तो बेकिंग सोडा काम आ सकता है. इसके लिए सबसे पहले रजाई या कंबल को किसी साफ और सूखी जगह पर फैला दें. अब छलनी की मदद से पूरे कंबल पर हल्की परत में बेकिंग सोडा छिड़क दें. चाहें तो इसमें 2 से 4 बूंद लैवेंडर या टी ट्री एसेंशियल ऑयल मिला दें. इसमें खुशबू भी जोड़ सकते हैं. इसे अब 20 से 30 मिनट तक के लिए छोड़ दीजिए, फिर सॉफ्ट ब्रश या वैक्यूम क्लीनर से बेकिंग सोडा को सब जगह से हटा दीजिए.
धूप में फैलाकर करें फ्रेश
इसके अलावा, रजाई और कंबल को फ्रेश करने का सबसे आसान तरीका धूप और खुली हवा है. इन्हें किसी साफ जगह पर फैलाकर कुछ घंटों तक धूप में रखें. बीच-बीच में पलटते रहें, तााकि दोनों तरफ हवा और धूप पहुंच सके. इससे हल्की सीलन और बंद रहने की गंध कम करने में मदद मिल सकती है.

क्लीनर से हटाएं धूल-मिट्टी
एक्सपर्ट के अनुसार, लंबे समय तक बंद रहने के कारण रजाई और कंबल के रेशों में धूल जमा हो जाती है. इसे हटाने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए क्लीनर में फैब्रिक या अपहोल्स्ट्री अटैचमेंट लगाएं और कम सक्शन पर पूरी रजाई की सफाई करें. इससे सतह पर जमी धूल और गंदगी हटााने में मदद मिलेगी. खासकर किनारों और सिलाई वाली जगहों की सफाई जरूर करें.
क्या सिरके का स्प्रे करना सही है?
बता दें कि एक स्प्रे बोतल में एक कप पानी और दो चम्मच सफेद सिरका मिलाकर हल्का घोल तैयार कर लें. रजाई या कंबल को 1 या 2 घंटे तक धूप में फैलाकर छोड़ दें. फिर थोड़ी दूरी से इस घोल की हल्की मिस्ट स्प्रे कर लें. ध्यान रहे कि कंबल गीला न हो. धूप और सिरके का यह तरीका सीलन की गंध कम करने और कंबल को ज्यादा फ्रेश महसूस करने में मदद करता है.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों से रोएं कैसे हटाएं? कपड़ों से लिंट बॉल्स हटाने का आसान तरीका, पुराना स्वेटर भी दिखेगा नया
ये भी पढ़ें- राख से खाद कैसे बनाएं? पौधों के लिए पोटेशियम और कैल्शियम से भरपूर खाद बनाने का आसान तरीका
ये भी पढ़ें- DIY Lip Balm: केमिकल वाला छोड़िए, घर पर बनाएं नारियल तेल का होममेड लिप बाम, फटेंगे नहीं होंठ, मुलायम होगी त्वचा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं