शादी का सीजन शुरू हो चुका है और हर दुलहन चाहती है कि वह अपनी शादी में सबसे अलग नजर आए. लहंगा और जूलरी तो आपने खरीद ली, लेकिन एक एक्सेसरी ऐसी है, जो आपको हर दुल्हन से अलग बना सकती है. जी हां, इस दिनों बाजार में अलग अलग तरह की हेयर एक्सेसरीज बाजार में आ रही हैं. दरअसल, ब्राइडल के ट्रेडिशनल लुक को निखारने के लिए मांगटीका एक खास एक्सेसरी है. मांगटीका को माथे के बीचोंबीच लगाया जाता है. पोल्की, मोती, कुंदन या स्टोन वर्क वाला मांगटीका बनारसी साड़ी और लहंगे जैसे दुल्हन आउटफिट के साथ ब्यूटीफुल लगते हैं.
शाही अंदाज वाला मांगटीका
आप अगर शादी या निकाह में शानदार और शाही अंदाज चाहती हैं, तो झूमर या साइड पासा चुन सकती हैं. इसे सिर के एक तरफ लगाया जाता है. जड़ाऊ डिजाइन वाला पासा, कुंदन और मोती खासतौर पर ट्रेडिशनल और मुगलिया ब्राइडल लुक पर खूब जंचता है.

फूलों से सजी हेयर एक्सेसरीज
दुल्हन के लुक में ताजगी और नजाकत जोड़ती हैं फूलों से सजी हेयर एक्सेसरीज. गुलाब, ऑर्किड से बने हेयरपीस का बन, गजरा या चमेली, खुले बालों या चोटी के साथ लगाया जा सकता है. शादी में हल्दी और मेहंदी जैसे फंक्शन के लिए यह नया ऑप्शन है.

मोती वाली हेयर पिन
सिंपल हेयरस्टाइल को भी मोती वाली हेयर पिन अट्रैक्टिव बना सकती हैं. इसे चोटी, जूड़ा या आधे खुले हेयर में अलग-अलग पैटर्न में लगाया जा सकता है. एलिगेंट ब्राइडल लुक और मिनिमल पसंद करने वाली लेडीज के लिए यह ब्यूटीफुल ऑप्शन है.

कुंदन वर्क वाली हेयर एक्सेसरीज
ब्राइडल के लुक में रॉयल टच जोड़ती हैं कुंदन वर्क वाली हेयर एक्सेसरीज. इसे चोटी के आसपास, जुड़े में या हेयरस्टाइल के पीछे लगाया जा सकता है. आपकी ज्वेलरी या लहंगे में कुंदन का काम है, तो यह एक्सेसरी आपके लुक को अलग अंदाज देती है.

माथा पट्टी और हेयर चेन
माथा पट्टी और हेयर चेन माथे के आसपास सजावट के साथ हेयर को भी ब्यूटीफुल लुक देती है. इसे खुले हेयर, सेंटर पार्टिंग या बन के साथ स्टाइल किया जा सकता हे. स्टोन वाली डिजाइन मॉडर्न, डायमंड और मोती दुल्हन के लुक के लिए सुंदर लगती हैं.

डेकोरेटिव हेयर कॉम्ब
हेयरस्टाइल या जुड़े के साइड में डेकोरेटिव हेयर कॉम्ब को लगाया जाता है. इसमें से फूल, मोती, क्रिस्टल या मेटल की बारीक डिजाइन मिलती है. यह खासतौर पर लो बन और बन हेयरस्टाइल को सजाने के लिए खास ऑप्शन.

ब्राइडल के हेयरस्टाइल में ग्लैमरस अंदाज जोड़ती हैं चमकदार क्रिस्टल या स्टोन वाली हेयर क्लिप. इसे ओपन हेयर, बन या हाफ-अप हेयरस्टाइल के साथ लगाया जा सकता है. अच्छी पकड़ वाली और हल्की क्लिप चुनें, ताकि काफी लॉन्ग टाइम तक हेयरस्टाइल बना रहे हैं.
प्रस्तुति : रोशनी
यह भी पढ़ें- मकई के दाने से पॉपकॉर्न कैसे बनाएं? जानें बिना मशीन के पॉपकॉर्न बनाने का तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं