Period Pain: हर माह लड़कियों को पीरियड्स होते हैं लेकिन दर्द कितना होगा और कितना नहीं इसका अंदाजा किसी को नहीं होता. बहुत सी लड़कियों को पीरियड्स में ना के बराबर दर्द होता है तो कईयों के लिए पीरियड्स के दिन काटना मुश्किल हो जाता है. आमतौर पर पीरियड्स के दौरान पेट में जकड़न (Period Cramps) महसूस होती है, दर्द होता है और पेट में गैस बनना शुरू हो जाती है. ऐसे में सोच-समझकर खाना-पीना जरूरी है तो पीरियड्स का दर्द बढ़ भी सकता है. वहीं, ऐसे भी कुछ फूड्स हैं जो पीरियड्स के दर्द को कम करने का काम करते हैं. डाइटीशियन प्राची ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ऐसा ही पोस्ट शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि पीरियड्स के दौरान किन चीजों को खाने से दर्द में राहत मिल सकती है.
चेहरे पर रसोई की यह लाल चीज लगाने की सलाह देती हैं स्किन एक्सपर्ट, यह नुस्खा आप भी अपना सकती हैं
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पीरियड्स का दर्द कम करने वाले फूड्स | Period Pain Relief Foods
डाइटीशियन ने बताया यहां दी चीजें खाने पर पीरियड्स का दर्द कम होने लगता है.
डार्क चॉक्लेट - पीरियड पेन कम होने के लिए डार्क चॉक्लेट (Dark Chocolate) खाई जा सकती है. इससे मूड भी बेहतर होता है.
पुदीना और नींबू - पीरियड्स में अगर पेट फूल जाए तो पुदीना और नींबू खाया जाता है.
चुकुंदर - ब्लड काउंट और ब्लड फ्लो को बेहतर करने के लिए पीरियड्स में चुकुंदर खाया जा सकता है.
किशमिश - मेंस्ट्रुअल क्रैंप्स (Menstrual Cramps) को कम करने के लिए किशमिश खाएं.
संतरा - संतरे के सेवन से मूड बेहतर होने लगता है. इसीलिए पीरियड्स में संतरा खाना एक अच्छा ऑप्शन है.
खीरा - पीरियड्स के दौरान पेट फूल जाता है. ऐसे में खीरे का सेवन किया जा सकता है. इससे तकलीफ कम होती है.
ये घरेलू उपाय भी आ सकते हैं काम
- पीरियड्स के दर्द से राहत दिलाने में घरेलू नुस्खे भी काम आते हैं. अदरक के टुकड़े को पानी में उबालकर इस पानी का सेवन किया जाए तो दर्द कम होने में मदद मिलती है.
- हल्दी के सेवन से भी पीरियड्स का दर्द कम होता है. इसके लिए हल्दी को पानी में उबालकर पी सकते हैं. कच्ची हल्दी का इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद होता है.
- पौटेशियम से भरपूर केला खाने पर पीरियड्स में होने वाली ब्लोटिंग कम होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं