Skin Care: त्वचा की सही तरह से देखरेख की जाए तो स्किन संबंधी कई तरह की दिक्कतें दूर रहने लगती हैं. अक्सर केमिकल वाले प्रोडक्ट्स ही चेहरे पर लगाए जाते हैं. अगर आप स्किन डॉक्टर (Skin Doctor) के पास जाते हैं तो वो भी बाजार की महंगी-महंगी क्रीम ही सजेस्ट कर देते हैं. लेकिन, कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निधि घर की ही एक चीज को चेहरे पर लगाने के बारे में बता रही हैं. असल में हमारी रसोई में ऐसी कई चीजें हैं जिनका अगर सही तरह से इस्तेमाल किया जाए तो त्वचा को एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलते हैं. यहां जिस चीज का जिक्र किया जा रहा है वो है टमाटर. आइए जानते हैं कॉस्मेटोलॉजिस्ट का चेहरे पर टमाटर (Tomato) लगाने के बारे में क्या कहना है.
रोजाना सुबह एक कप पानी के साथ 2-3 लौंग लेने से शरीर पर क्या होता है असर, बता रही हैं न्यूट्रिशनिस्ट
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
निखरी त्वचा के लिए टमाटर | Tomato For Glowing Skin
कॉस्मेटोलॉजिस्ट डॉ. निधि ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने चेहरे पर टमाटर लगाने के बारे में बताया है. डॉ. निधि के अनुसार, टमाटर में लाइकोपीन होता है जो एक्ने को कम कम करता है, सीबम प्रोडक्शन को कंट्रोल करता है, पिग्मेंटेशन (Pigmentation) और एजिंग साइंस को कम करने में असरदार है और इससे ओपन पोर्स टाइट होने लगते हैं. इसके अलावा, टमाटर इंफ्लेमेशन को कम करता है और त्वचा को नेचुरली एक्सफोलिएट करता है. साथ ही, टमाटर से त्वचा को हाइड्रेशन मिलती है सो अलग.
कैसे लगाएं चेहरे पर टमाटर (How To Apply Tomato On Face)
टमाटर को आधा काटकर सीधा चेहरे पर मल सकते हैं. इसे पूरे चेहरे पर अच्छे से मलने के बाद 5 से 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाया जा सकता है. टमाटर के रस (Tomato Juice) को भी चेहरे पर 10 से 15 मिनट मलकर रख सकते हैं.
बना सकते हैं टमाटर का फेस पैक (Tomato Face Packs)- टमाटर विटामिन सी से भरपूर होता है. इसे चेहरे पर लगाने से स्किन को चमक मिलती है. फेस पैक बनाने के लिए टमाटर के गूदे को दही और शहद में मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा सकते हैं.
- मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti) में टमाटर का रस मिलाकर फेस पैक बना सकते हैं. इसके लिए 2 चम्मच टमाटर के रस को एक चम्मच मुल्तानी मिट्टी में मिला लें. इसमें आधा चम्मच दही भी डाली जा सकती है.
- टमाटर के रस को बेसन में मिलाकर फेस पैक तैयार करें. इसे चेहरे पर 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटाएं. त्वचा से टैनिंग कम होती है और निखार नजर आता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं