करवा चौथ पर सोलह श्रृंगार का अपना अलग ही महत्व होता है. इस दिन महिलाएं खूबसूरत साड़ी या लहंगे के साथ चूड़ियां, झुमके और दूसरी जूलरी पहनकर तैयार होती हैं. लेकिन अगर आप इस बार अपने लुक में कुछ नया जोड़ना चाहती हैं तो हथफूल ट्राई कर सकती हैं. हाथों पर लगी मेहंदी के साथ इसकी चमक आपके लुक को और खास बना सकती है. यहां देखें हथफूल के 7 ऐसे डिजाइन, जिन्हें आप अपनी पसंद और आउटफिट के हिसाब से चुन सकती हैं.
कुंदन हथफूल डिजाइन
जानकारी के अनुसार, अगर आप करवा चौथ पर ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं तो कुंदन हथफूल अच्छा विकल्प हो सकता है. इसमें अंगूठी से कलाई तक जुड़ी चेन और कुंदन की सजावटट हाथों को खूबसूरत लुक देती है. इसे साड़ी, लहंगे या अनारकली सूट के साथ पहन सकती हैं. हल्की जूलरी पसंद करने वाली महिलाएं सिंगल लेयर वाला डिजााइन चुन सकती हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

कश्मीरी हथफूल
कश्मीरी स्टाइल की जूलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन अच्छा है. इसमें कई रिंग्स और बारीक डिजाइन वाली चेन होती है. आप अपनी पसंद के अनुसाार तीन या पांच रिंग वाला हथफूल चुन सकती हैं. यह मेहंदी वाले हाथों पर खास तौर पर सुंदर लगताा है.

रॉयल टच हथफूल
इसके अलावा, कम जूलरी पहनना पसंद है तो फूलों की डिजाइन वाला सिंगल रिंग हथफूल चुनें. इसका डिजाइन ज्यादा भरा हुआ नहीं होताा, इसलिए इसे हैवी नेकलेस और बड़े झुमकों के साथ भी पहनाा जा सकता है.

सिंपल हथफूल डिजाइन
अगर आपको भारी जूलरी पसंद नहीं है तो पतली चेन और छोटी अंगूठी वाला हथफूल ट्राई करें. यह रोजमर्रा के गहनों की तरह हल्का लुक देता है और करवा चौथ की पूजा के लिए भी अच्छा विकल्पप हो सकता है.

ये भी पढ़ें- ऊनी कपड़ों को कैसे धोएं? स्वेटर-जैकेट को सिकोड़े या खराब किए बिना धोने का आसान तरीके
मोती और चेन वाला हथफूल
मोती की जूलरी पसंद करने वाली महिलाओं के लिए यह डिजाइन खास है. सफेद मोतियों वाला हथफूल लाल, हरे और गुलााबी रंग के आउटफिट के साथ खूबसूरत लग सकता है. शादी के बाद पहली करवा चौथ पर भी इसे चुना जा सकताा है.

घुंघरू वाला हथफूल
घुंघरू की सजावट वाला हथफूल पारंपरिक लुक देता है. हरे, रूबी या सुनहरे रंग के डिजाइन को अपनी साड़ी और चूड़ियों से मैच कर सककती हैं.

कलरफुल हथफूल
अगर आप अपने आउटफिट से मैच करती जूलरी पहनना चाहती हैं तो रंगीन स्टोन वाला हथफूल चुनें. इसमें एक अंगूठी और रंगीन सजावट वाली चेन का डिजाइनन अच्छा लगता है.
ये भी पढ़ें- घर बैठे असली सोने की पहचान कैसे करें? पीतल और सोने की पहचान कैसे होती है, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं