विज्ञापन

Paris Fashion Week: सिर पर क्राउन, ब्लैक वेलवेट और हीरों जड़े टियारा में 52 साल की ऐश्वर्या राय ने ढाया कहर, बच्चन परिवार की बहू ने हाथ जोड़ कहा नमस्ते

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में अपनी शानदार मौजूदगी से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.सोमवार रात को ब्लैक फिशटेल गाउन, जिसमें कॉर्सेट और क्रिस्टल जड़ा केप था और किमती स्टोन जड़े टियारा के साथ रैंप वॉक किया, इस लुक में देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए.

Paris Fashion Week: सिर पर क्राउन, ब्लैक  वेलवेट और हीरों जड़े टियारा में 52 साल की ऐश्वर्या राय ने ढाया कहर,  बच्चन परिवार की बहू ने हाथ जोड़ कहा नमस्ते
52 साल की ऐश्वर्या राय ने ढाया कहर
नई दिल्ली:

ऐश्वर्या राय बच्चन ने पेरिस फैशन वीक में अपनी शानदार मौजूदगी से एक बार फिर सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है.सोमवार रात को ब्लैक फिशटेल गाउन, जिसमें कॉर्सेट और क्रिस्टल जड़ा केप था और किमती स्टोन जड़े टियारा के साथ रैंप वॉक किया, इस लुक में देख फैंस उनकी खूबसूरती के कायल हो गए. उनके सिग्नेचर रेड लिपस्टिक वाले मेकअप ने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए. शो की कई तस्वीरें और वीडियो ऑनलाइन सामने आए हैं.  शो से पहले, रिहर्सल के दौरान, पेरिस फैशन वीक में L'Oréal को रिप्रेजेंट करने वाली ऐश्वर्या कई मशहूर हस्तियों से मिलीं. सिमोन एशले के साथ बातचीत करने और प्यार से उनके हाथ थामने का एक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया.

Latest and Breaking News on NDTV

पुरानी दोस्त ईवा लोंगोरिया से भी मिलीं
इस नौवें एडिशन में L'Oréal Paris के एंबेसडर और मशहूर हस्तियों की एक इंटरनेशनल लाइन-अप शामिल है, जिसमें ऐश्वर्या, सिमोन एशले, मैरी बोचेट, वियोला डेविस, कारा डेलेविंगने, जेन फोंडा, बेबे विओ ग्रैंडिस, लुमा ग्रोथे, केंडल जेनर, अजा नाओमी किंग, ईवा लोंगोरिया और एंडी मैकडॉवेल शामिल हैं.इस साल की शुरुआत में ऐश्वर्या ने कान (Cannes) में भी अपने शानदार फैशन सेंस से सबको प्रभावित किया था. रेड कार्पेट पर एक अपीयरेंस के लिए, उन्होंने एक अनोखा (avant-garde) सफेद पैंटसूट चुना, जिसमें स्ट्रक्चर्ड प्लंजिंग ब्लेजर और शार्प टेलरिंग वाली ट्राउजर शामिल थी. आउटफिट के किनारों पर की गई बारीक कारीगरी ने इस मोनोक्रोम लुक को और भी खास बना दिया, जिससे स्लीक सिल्हूट में टेक्सचर और डिटेलिंग जुड़ी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- गालिब की शायरी से बना मशहूर गाना, इश्क के जुनून को दिखाने के लिए गुलजार ने इस्तेमाल किया शेर, 28 साल बाद भी कविता-सोनू की आवाज में एवरग्रीन

फ्रेंच रिवेरा में नजर आईं ऐश ने सॉफ्ट ग्लैमरस लुक अपनाया. उन्होंने कस्टम बेबी पिंक गाउन पहना था, जिसमें हार्ट-शेप्ड फिटेड सिल्क सिल्हूट, शिफॉन केप और फूलों वाली सजावट (फ्लोरल डिटेलिंग) शामिल थी. इसमें कोई शक नहीं कि ऐश्वर्या अपने बेहतरीन पहनावे से फैंस को प्रभावित करने में कभी पीछे नहीं रहतीं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Paris Fashion Week 2026 Inspired Dresses, Paris Fashion Week Aishwarya Rai, Paris Fashion Week Fashion, Paris Fashion Week Highlights, Paris Fashion Week Iconic Dress
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com