विज्ञापन

Ganesh Chaturthi 2026: थर्माकोल छोड़ें... इन चीजों से सजाएं गणपति का पंडाल, घर बैठे तैयार हो जाएगा सुंदर मंडप

Ganpati Mandap Decoration: गणेश चतुर्थी पर थर्माकोल छोड़कर लकड़ी की डंडियों, कपड़े, फोम और कृत्रिम फूलों से घर पर खूबसूरत गणपति मंडप तैयार करें. कम खर्च में सजावट को खास अंदाज दें.

Ganesh Chaturthi 2026: थर्माकोल छोड़ें... इन चीजों से सजाएं गणपति का पंडाल, घर बैठे तैयार हो जाएगा सुंदर मंडप
फूलों से सजाएं गणपति का दरबार
ndtv

गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति बप्पा को विराजमान करने की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. बप्पा की पूजा के साथ उनके मंडप और दरबार की सजावट भी लोगों के लिए खास आकर्षण होती है. अगर आप इस बार बाजार से महंगा सजावटी सामान खरीदने के बजाय घर पर ही खूबसूरत मंडप तैयार करना चाहते हैं, तो कुछ आसान चीजों की मदद से ऐसा कर सकते हैं.

लकड़ी की डंडियों से तैयार करें ढांचा

वीडियो में आप देख सकते हैं कि सबसे पहले गणपति मंडप का ढांचा बनाने के लिए लकड़ी की डंडियां लें. दो-दो फीट की आठ डंडियों से दो चौकोर फ्रेम तैयार किए जा सकते हैं. इसके बाद करीब तीन फीट लंबी चार डंडियों को चारों कोनों पर लंबवत लगाएं. ऊपर दूसरा चौकोर फ्रेम जोड़ने के बाद मंडप का पूरा ढांचा तैयार हो जाएगा. जगह के हिसाब से इसका आकार छोटा-बड़ा किया जा सकता है.

ये भी देखें- PM Modi ने रील में बताया एवोकाडो की खेती कैसे बढ़ा रही किसानों की कमाई

कपड़े और फोम से दें खूबसूरत लुक

अब मंडप को सजाने के लिए नेट का कपड़ा, सैटिन या घर में रखा कोई खूबसूरत दुपट्टा इस्तेमाल करें. कपड़े को दोनों तरफ लगाकर मोटे धागे से बांध दें. इसके बाद फोम, स्पंज या पूल नूडल की मदद से मंडप के किनारों को सजााने के लिए आधार तैयार किया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Happy Ganesh Chaturthi 2026 Wishes: सुख करता जय मोरया, दुख हरता जय मोरया... इन खास संदेशों के जरिए अपनों को दें गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं

फूलों से सजाएं गणपति का दरबार

इसके बाद कृत्रिम फूलों की मदद से मंडप को आकर्षक बनाया जा सकता है. गुलाबी रंग के हल्के और गहरे शेड वाले फूलों को बारी-बारी से लगाने पर खूबसूरत डिजाइन बनता है. आप अपनी पसंद के दूसरे रंगों और फूलों का भी इस्तेमााल कर सकते हैं.

पीछे लगाएं सफेद फूलों की लड़ियां

मंडप के पीछे कपड़ा लगाकर उस पर भी फूल लगाए जा सकते हैं. आखिर में सफेद फूलों की लड़ियां लगाने से पूरा सेटअप और भी सुंदर नजर आता है. खाास बात यह है कि इसे टेबल पर रखने के साथ जमीन पर भी सजााया जा सकता है.

यह भी पढ़ें: Hartalika Teej 2026 Wishes: सोलह श्रृंगार से सजी हर सुहागन... इन खास संदेशों से दें अपनों को हरतालिका तीज की शुभकामनाएं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganpati Mandap Decoration, Ganesh Chaturthi 2026, Ganesh Chaturthi 2026 Fashion, Ganesh Chaturthi 2026 Muhurat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com