Healthy Tips: इसमें कोई दोराय नहीं कि शरीर को पानी की अत्यधिक जरूरत होती है और पानी की कमी होने पर शरीर कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का घर बन जाता है. शरीर से गंदे टॉक्सिंस निकालने के लिए, पेट की सेहत अच्छी रखने के लिए, शरीर का तापमान सामान्य रखने और सेंसिटिव टिशूज को प्रोटेक्ट करने के लिए पर्याप्त पानी पीते रहना जरूरी है. खासकर गर्मियों के दिनों में पर्याप्त पानी ना पीने पर डिहाइड्रेशन (Dehydration) की दिक्कत हो जाती है. डिहाइड्रेशन होने पर आंखों के सामने अंधेरा छाने लगता है, एनर्जी लो लगने लगती है और ऐसा लगता है कि शरीर में किसी काम को करने की शक्ति ही नहीं बची है. ऐसे में दिनभर में शरीर की जरूरत के हिसाब से पानी पीना जरूरी है.
-
साल भर में जितनी लॉन्चिंग हरिकोटा से नहीं होती, उतना तो कांग्रेस अपने नेता को लॉन्च कर देती है: PM मोदी -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया
व्यक्ति को दिनभर में कितना पानी पीना चाहिए इसका अंदाजा वह आमतौर पर वजन के हिसाब से पानी की जरूरत के चार्ट वगैरह देखकर लगाता है. लेकिन, डॉक्टर भावेश गुप्ता का कुछ अलग कहना है. डॉ. भावेश गुप्ता न्यट्रीशनिस्ट हैं और इंडियन डाइटेटिक्स असोसिएशन के मेंबर हैं. डॉ. भावेश का कहना है कि पानी की जरूरत पूरी करने के लिए चार्ट पर निर्भर नहीं रहा जा सकता है.
डाइटीशियन ने बताए शाम के समय खाने के लिए कौनसे 10 स्नैक्स हैं बेस्ट, सेहत रहती है एकदम दुरुस्त
डॉ. भावेश का कहना है कि व्यक्ति के दिनभर की पानी की जरूरत शरीर के वजन, फिजिकल एक्टिविटी, तापमान और ह्यूमिडिटी पर निर्भर करती है. इसके अलावा हम खाने की ऐसी बहुत सी चीजों को डाइट का हिस्सा बनाते हैं जिनसे शरीर को पानी की अच्छीखासी मात्रा मिल जाती है जैसे फल, सब्जियां, दाल और चावल भी.
इसीलिए, पानी तब-तब पीते रहना चाहिए जब प्यास लगने लगे, यह शरीर का सिग्नल होता है. डॉ. भावेश कहते हैं कि बहुत से लोग जरूरत से ज्यादा पानी पीने लगते हैं जिससे कई स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें (Health Problems) हो सकती हैं और वॉटर इन्टॉक्सिकेशन का खतरा बढ़ता है. इससे शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स का बैलेंस खराब होता है और साथ ही बार-बार बाथरूम के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं