घर में अक्सर कुछ ऐसी चीजें होती हैं जिन्हें हम पुराना या बेकार समझकर अलमारी में रख देते हैं. पुराने तकिए, कुशन कवर और उनकी रुई भी इन्हीं में शामिल हैं. समय के साथ तकिए भले ही इस्तेमाल के लायक न रहें, लेकिन उनका कपड़ा और भराव कई दूसरे कामों में इस्तेमाल किया जा सकता है. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप इन चीजों को नया रूप देकर घर की सजावट से लेकर सामान रखने तक के काम में ला सकते हैं. आइए जानते हैं पुराने तकियों और कुशन कवर को दोबारा इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके.
पुराने कुशन कवर से बनाएं स्टोरेज बैग
जानकारी के अनुसार, अगर आपके पास पुराने और खूबसूरत प्रिंट वाले कुशन कवर हैं तो उन्हें फेंकने की जरूरत नहीं है. इनसे छोटे स्टोरेज बैग तैयार किए जा सकते हैं. इसके लिए कुशन कवर के खुले हिस्से पर जिप या बटन लगा दें. अब इसमें बच्चों के खिलौने, छोटे कपड़े, मोजे या दूसरी जरूरी चीजें रख सकते हैं. चाहें तो इसमें कपड़े की पट्टी लगाकर हैंडल भी बना सकते हैं.
पुराने तकियों से तैयार करें फ्लोर कुशन
पुराने तकियों की रुई या फाइबर का इस्तेमाल करके आप घर के लिए आरामदायक फ्लोर कुशन बना सकते हैं. इसके लिए किसी पुराने मोटे कपड़े से दो बड़े चौकोर टुकड़े कााट लें. तीन तरफ से सिलाई करके इसमें पुरानी तकियों की साफ और अच्छी हालत वाली रुई भरें. इसके बाद खुले हिस्से को सिल दें. इस तरह आपका नया फ्लोर कुशन तैयार हो जाएगा. इसे बच्चों के खेलने या बैठने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

पुराने बेडशीट और कुशन कवर से बनाएं पर्दे
अगर पुराने कुशन कवर और बेडशीट का कपड़ा अच्छी हालत में है तो इनसे छोटे पर्दे भी तैयार किए जा सकते हैं. खिड़की के आकार के हिसााब से कपड़ा काटें और किनारों पर सिलाई कर लें. ऊपर की तरफ रॉड डालने के लिए जगह बनाएं या क्लिप रिंग की मदद से पर्दे टांग दें. इससे घर को नया लुक मिल सकता है.
कपड़े से बनाएं डेकोरेटिव स्टोरेज बास्केट
पुराने कुशन कवर या बेडशीट के मोटे कपड़े से छोटी स्टोरेज बास्केट बनाई जा सकती है. इसके लिए किसी पुराने मजबूत गत्ते के डिब्बेे को कपड़े से ढक दें. कपड़े को डिब्बे के बाहर और अंदर की तरफ अच्छी तरह चिपका दें. चाहें तो ऊपर की तरफ कपड़े की फोल्डिंग करके इसे आकर्षक लुक दे सकते हैं. इसमें तौलिये, बच्चों के खिलौने या घर की छोटी-मोटी चीजें रख सकते हैं.
इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान
पुराने कपड़ों को दोबारा इस्तेमाल करने से पहले अच्छी तरह धोकर सुखा लें. फटे, कमजोर या दाग वाले हिस्सों को अलग कर दें. तकियों की रुई इस्तेमाल करते समय उसकी सफाई और हालत जरूर जांचें. अगर उसमें नमी, फफूंद या बदबू है तो उसे दोबारा इस्तेमाल न करें. बच्चों के लिए कुशन बनाते समय भी साफ और सुरक्षित भराव का ही इस्तेमााल करें. इस तरह थोड़ी-सी मेहनत से अलमाारी में जगह घेर रहे पुराने कपड़ों को घर के काम की चीजों में बदला जा सकता है.
ये भी पढ़ें- कांच के बर्तनों की चमक लौटाएं? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
ये भी पढ़ें- बिना चीनी 5 मिनट में बनाएं कैल्शियम आयरन से भरपूर चिक्की, नोट करें मखाना सीड्स Chikki की आसान रेसिपी
ये भी पढ़ें- भीगी मूंगफली और केला खाने से क्या होता है? सद्गुरु ने बताए इसके फायदे और खाने का सही समय
ये भी पढ़ें- इलेक्ट्रिक केतली कैसे साफ करें? क्या इलेक्ट्रिक केतली को धोया जा सकता है, जानिए यहां
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं