हम बचपन से एक बात सुनते आए हैं कि अपने दुश्मन को पहचानो और उसे मात दो पर क्या हर किसी से भिड़ना अक्लमंदी है? कई बार जिंदगी में ऐसे लोग सामने आ जाते हैं, जिनसे उलझना सीधे अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने जैसा होता है. आचार्य चाणक्य के हिसाब से असली समझदारी इसी में है कि आप यह भांप लें कि किससे बैर नहीं लेना है. अगर ऐसे लोग आपके खिलाफ खड़े हो जाएं, तो आपकी मेहनत, सुकून और आगे बढ़ने की रफ्तार तीनों पर ब्रेक लग सकता है.
जो मुंह पर मीठा बोलें:
कोई पुराना दोस्त हो, दूर का रिश्तेदार या साथ काम करने वाला साथी ऊपर से तो आपकी तरक्की पर ताली बजाएगा, पर मन ही मन कुढ़ता रहेगा. मुंह पर मीठा बोलकर पीठ पीछे आपकी बातें फैलाने वाले लोगों से दूर रहना समझदारी है.
जो दिल के करीब हो:
जब अपना ही कोई अंदर से आपके खिलाफ हो जाए, तो बहुत बुरा लगता है. ऐसे लोग आपकी आदतें, डर और कमजोरियां सब जानते हैं. जरूरत पड़ने पर वप आपको पुरानी बातों को दूसरों के सामने आपको बुरा बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. इसलिए रिश्तों में बहुत ज्यादा करीब जाने के बजाय थोड़ी समझदारी से काम लेना बेहतर रहता है.
जो कहीं भी कुछ भी बोल दें:
कुछ लोग बिना छानबीन किए कुछ भी बोल देते हैं, उन्हें अपने शब्दों के वजन का अंदाजा ही नहीं होता कब, कहां और किसके सामने क्या कह कहना है, इसलिए इन पर भरोसा करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है. वहीं, अगर ऐसा कोई इंसान आपसे नाराज हो जाए, तो एक ही पल में आपकी इज्जत या भरोसे को ठेस पहुंचा सकता है. ऐसे में इनकी बातों का तुरंत जवाब देकर तमाशा न बनाएं. कई बार अनसुना कर देना ही सबसे बढ़िया बचाव होता है.
हां में हां मिलने वालें:
मीठा बोलने वाले लोग शुरुआत में बहुत अच्छे लगते हैं, आप कुछ भी कहें, ये हां में हां मिलाते हैं भले ही आप गलत क्यों न हों, लेकिन धीरे-धीरे ये आपकी असली सोच को धुंधला कर देते हैं और आपकी कमियों को भांप लेते हैं. इसलिए हर तारीफ पर आंख बंद करके यकीन न करें, अपने बड़े फैसले खुद सोच-समझकर लें.
इसे भी पढ़ें: हथेली की यह रेखा दिला सकती है करोड़पति बनने का योग, क्या आपके हाथ में भी है निशान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं