चेहरे पर झाइयां, दाग-धब्बे और झुर्रियां दिखने लगें तो अक्सर लोग महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने लगते हैं. वहीं, कुछ लोग घरेलू नुस्खों की मदद से त्वचा की देखभाल करना पसंद करते हैं. इन दिनों सोशल मीडिया पर अपराजिता के नीले फूलों से बना फेस सीरम खूब चर्चा में है. दावा किया जा रहा है कि इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा में निखार आता है और झाइयां व झुर्रियां कम हो सकती हैं. इस सीरम को बनाने के लिए अपराजिता के फूल, एलोवेरा जेल और अलसी के बीज जैसी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या वाकई यह सीरम झाइयां और झुर्रियां दूर कर सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका और इस्तेमाल से जुड़ी जरूरी सावधानियां.
अपराजिता फेस सीरम बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए
घर पर अपराजिता का फेस सीरम बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए ये सामग्री अपने पास रख लें. साथ ही, 6 से 8 ताजे या सूखे अपराजिता के फूल, डेढ़ कप पानी, 2 बड़े चम्मच अलसी के बीज, 1 छोटा चम्मच एलोवेरा जेल और बादाम के तेल की कुछ बूंदें (वैकल्पिक) आदि सामान की जरूरत होगी.
घर पर कैसे तैयार करें अपराजिता का फेस सीरम
सबसे पहले अपराजिता के फूलों को साफ पानी से अच्छी तरह धो लें. अब एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें फूल डालकर करीब 10 मिनट तक ढककर रख दें. इससे फूलों का नीला रंग पानी में आ जाएगा. इसके बाद पानी को ठंडा करके छान लें. अब अलसी के बीजों को थोड़े पानी में उबालें. जब पानी हल्का गाढ़ा होने लगे तो उसे छाानकर ठंडा कर लें. इस जेल में अपराजिता के फूलों का तैयार पानी और एलोवेरा जेल मिलाएं. चाहें तो बादाम के तेल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिलााकर सााफ कंटेनर में रख लें.
ये भी पढ़ें- DIY Planter: फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से घर पर बनाएं शानदार गमला, बस इन चीजों की होगी जरूरत, जान लें हैक
क्या विटामिन ई कैप्सूल मिलाना जरूरी है
घरेलू फेस सीरम में कई लोग विटामिन ई कैप्सूल मिलाने की सलाह देते हैं लेकिन इसे डालना जरूरी नहीं है. स्किन एक्सपर्ट के अनुसार, विटामिन ई हर किसी की स्किन को सूट नहीं करता. कुछ लोगों को इसे लगाने से खुजली, जलन या एलर्जी हो सकती है. खासकर संवेदनशील और मुंहासों वाली स्किन के लोगों को साावधानी बरतनी चाहिए.
क्या अपराजिता सीरम से झाइयां और झुर्रियां गायब हो जाएंगी
इसके अलावा, अपराजिता के फूलों में एंथोसायनिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं लेकिन इससे तैयार घरेलू सीरम झाइयां, पिगमेंटेशन या झुर्रियां खत्म कर देगा, इसका पर्याप्त वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक झााइयां और पिगमेंटेशन धूप, उम्र और हार्मोनल बदलाव समेत कई कारणों से हो सकते हैं. इनके लिए सिर्फ घरेलू सीरम पर निर्भर रहनाा सही नहीं है.
ये भी पढ़ें- गुलाब के फूल का बाम कैसे बनाएं? घर पर गुलाब से लिप बाम बनाने के आसान तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं