विज्ञापन

DIY Planter: फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से घर पर बनाएं शानदार गमला, बस इन चीजों की होगी जरूरत, बढ़ेगी गार्डन की खूबसूरती

आप फल-सब्जी की पुरानी टोकरी से घर की बालकनी या गार्डन के लिए एक खूबसूरत सा सुंदर और मजबूत सीमेंट गमला बना सकते हैं. ये गमला न केवल कम खर्च में तैयार हो जाता है बल्कि देखने में भी बेहद शानदार लगता है.

DIY Planter: फल-सब्जी रखने वाली टोकरी से घर पर बनाएं शानदार गमला, बस इन चीजों की होगी जरूरत, बढ़ेगी गार्डन की खूबसूरती
टोकरी से गमला कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Planter: फल-सब्जी रखने के लिए अधिकतर घरों में प्लास्टिक की टोकरी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन कई बार जब ये पुरानी होती हैं तो इन्हें फेंक दिया जाता है या फिर कबाड़े में दे दिया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं इन पुरानी टोकरी से आप घर की बालकनी या गार्डन के लिए एक खूबसूरत सा सुंदर और मजबूत सीमेंट गमला बना सकते हैं. ये गमला न केवल कम खर्च में तैयार हो जाता है बल्कि देखने में भी बेहद शानदार लगता है. आइए जानते हैं प्लास्टिक की टोकरी की मदद से गमला बनाने का आसान तरीका. इसकी जानकारी यूट्यूब पर @indiasgardening नाम के चैनल से वीडियो शेयर कर दी गई है. 

गमला बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • प्लास्टिक की टोकरी
  • प्लास्टिक टेप
  • तेल या ग्रीस
  • सीमेंट
  • रेत
  • पानी
  • बड़ा चम्मच
  • पाइप

यह भी पढ़ें: घर पर गमले में गाजर कैसे उगाएं? जानिए बीज लगाने से लेकर फसल तैयार होने तक का आसान तरीका

प्लास्टिक की टोकरी से कैसे बनाएं गमला?

वीडियो में बताया गया है कि सबसे पहले एक प्लास्टिक की टोकरी लें. फिर टोकरी के चारों तरफ अच्छी तरह प्लास्टिक टेप लगाएं ताकि बाद में गमला आसानी से निकाला जा सके. इसके बाद टोकरी के अंदर तेल या ग्रीस लगाकर सतह को चिकना कर दें. अब सीमेंट और पानी मिलाकर गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को टोकरी के अंदर डालें और टोकरी को चारों तरफ घुमाएं, ताकि अंदर की सतह पर सीमेंट की एक बराबर लेयर जम जाए. इससे गमले की फिनिशिंग बेहतर आती है. फिर गमले की बॉडी बनाने के लिए 3 भाग रेत और 1 भाग सीमेंट लें. दोनों को अच्छी तरह मिला लें. ध्यान रखें कि इसमें पानी कम डालें और मिश्रण को थोड़ा हार्ड रखें. 

फिर तैयार मसाले को टोकरी के अंदर भरें और करनी की मदद से चारों तरफ समान रूप से फैलाएं. अगर करनी उपलब्ध नहीं है तो बड़े चम्मच का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. इसके बाद किसी डिब्बे या गोल आकार वाली वस्तु की मदद से गमले के किनारों को स्मूद और गोल कर लें. जब गमले की शेप तैयार हो जाए, तो नीचे की तरफ पाइप की मदद से ड्रेनेज होल बनाएं. ये छेद अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने में मदद करेगा और पौधों की जड़ों को सड़ने से बचाएगा.

आखिर में गमले को लगभग 24 घंटे तक सूखने के लिए छोड़ दें. इसके बाद उसमें पानी भरकर 10 से 12 घंटे के लिए रख दें. इससे सीमेंट अच्छी तरह सेट हो जाता है और गमला अधिक मजबूत बनता है. इसके बाद अब टोकरी को उल्टा करें और प्लास्टिक टेप निकाल दें. अगर टोकरी आसानी से नहीं निकल रही है तो उस पर थोड़ा गर्म पानी डालें. इसके बाद टोकरी को अलग कर लें. बाहर निकले अतिरिक्त सीमेंट को भी साफ कर दें.

अपने अनुसार करें डेकोरेट

गमला पूरी तरह सूख जाने के बाद आप इसे अपनी पसंद के किसी भी रंग से पेंट कर सकते हैं. रंग करने के बाद ये गमला बाजार में मिलने वाले डिजाइनर प्लांटर्स जैसा दिखने लगेगा.

यह भी पढ़ें: बनारसी और सिल्क साड़ी की सफाई घर पर वॉशिंग मशीन में कैसे करें? ड्राई क्लीनिंग से पहले जान लें ये तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Diy Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com