दिवाली का त्योहार हो और साज-श्रृंगार की बात न हो, ऐसा भला कैसे हो सकता है. दिवाली खुशियों और रोशनी का त्योहार है. इस दिन हर कोई अपने घर को सजाने से लेकर खुद को संवारने तक की खास तैयारी करता है. खासकर महिलाएं दिवाली के मौके पर अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगवाती हैं. मेहंदी को शुभता का प्रतीक माना जाता है, साथ ही मेहंदी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगाने का काम भी करती है. ऐसे में इस दिवाली अगर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं, लेकिन डिजाइन को लेकर कंफ्यूज हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपके लिए कुछ लेटेस्ट और ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स की फोटोज लेकर आए हैं, आप इन डिजाइन्स में से पसंद कर अपने हाथों पर मेहंदी लगा सकती हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-
अरेबिक मेहंदी डिजाइन
अगर आपको भरे हुए हाथों की बजाय हल्की मेहंदी पसंद है, तो आप अपने हाथों पर अरेबिक मेहंदी लगा सकती हैं. इसमें बड़े फूल, पत्तियां और बेल बनाई जाती हैं. यह डिजाइन कम समय में लग जाता है और देखने में भी काफी सुंदर लगता है.

(Photo Credit- @heena_canvas_delhi/Instagram)
मंडला मेहंदी डिजाइनमंडला मेहंदी डिजाइन हमेशा से ट्रेंड में रहता है. इसमें हथेली के बीच में गोल आकार की सुंदर आकृति बनाई जाती है, फिर इसके चारों तरफ छोटे-छोटे बारीक डिजाइन होते हैं.

(Photo Credit- @shehzlan/Instagram)

(Photo Credit- @prachishennadesigns/Instagram)
मिनिमल मेहंदी डिजाइन
अगर आपको ज्यादा भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, तो आप मिनिमल डिजाइन चुन सकती हैं. इस तरह के मेहंदी डिजाइन्स भी काफी ट्रेंड हैं.
फुल हैंड मेहंदी डिजाइन
इन सब से अलग अगर आप दिवाली पर पूरी तरह ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं, तो फुल हैंड मेहंदी लगवा सकती हैं. इसके लिए आप इन डिजाइन्स में से चुन सकती हैं-

यह भी पढ़ें- थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं