आज दिवाली है और इस खास मौके पर हर कोई सबसे सुंदर और खास दिखना चाहता है. हालांकि, कई बार त्योहार की तैयारियों में चेहरे की चमक थोड़ी कम हो जाती है. अगर आपकी स्किन भी ऐसे ही डल और बेजान नजर आ रही है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. आयुर्वेदिक डॉक्टर विवेक जोशी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने चेहरे पर तुंरत ग्लो और निखार बढ़ाने के लिए एक फेस पैक बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इस पैक को बनाने के लिए आपको किन-किन चीजों की जरूरत होगी, साथ ही जानेंगे इसे बनाने और लगाने का आसान तरीका-
चाहिए होंगी ये चीजें-
इस फैक पैक को बनाने के लिए आपको केवल 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर, 1 बड़ा चम्मच बेसन और थोड़े गुलाब जल या नॉर्मल पानी की जरूरत होगी.
कैसे बनाएं फेस पैक?
फेस पैक बनाने के लिए एक छोटी कटोरी लें. इसमें 2 बड़े चम्मच कॉफी पाउडर डालें. अब इसमें 1 बड़ा चम्मच बेसन मिलाएं. दोनों चीजों को अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें. ध्यान रखें कि पेस्ट इतना गाढ़ा हो कि इसे चेहरे पर आसानी से लगाया जा सके और ये नीचे न बहे. बस आपका फेस पैक तैयार है.
चेहरे पर कैसे लगाएं यह फेस पैक?डॉक्टर जोशी बताते हैं, फेस पैक को लगाने से पहले चेहरे को अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि धूल और गंदगी हट जाए. अब, तैयार पेस्ट को उंगलियों की मदद से पूरे चेहरे पर लगाएं. इसे करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें. इसके बाद उंगलियों को पानी से गीला करें और चेहरे पर बहुत हल्के हाथों से मसाज करें.
डॉक्टर जोशी के मुताबिक, ऐसा करने से त्वचा की ऊपरी सतह से डेड स्किन हटाने में मदद मिलती है. इसके बाद साफ पानी से चेहरा धो लें और मुलायम तौलिए से थपथपाकर सुखाएं.
कॉफी और बेसन लगाने से त्वचा को क्या फायदा होगा?आयुर्वेदिक डॉक्टर बताते हैं, कॉफी का इस्तेमाल त्वचा को एक्सफोलिएट करने के लिए किया जाता है. इससे चेहरे की ऊपरी सतह पर जमा डेड स्किन सेल्स को हटाने में मदद मिल सकती है, जिससे फिर स्किन साफ और मुलायम महसूस होती है. वहीं, बेसन चेहरे से अतिरिक्त तेल और गंदगी हटाने में मदद कर सकता है. इस तरह इन दोनों चीजों से बना ये पैक चेहरे को कुछ समय के लिए फ्रेश लुक दे सकता है.
फेस पैक लगाने के बाद जरूर करें ये कामडॉक्टर जोशी कहते हैं, फेस पैक धोने के बाद चेहरे पर मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें. एक्सफोलिएशन के बाद त्वचा में थोड़ा रूखापन या जलन महसूस हो सकती है. ऐसे में मॉइश्चराइजर या फेस सीरम लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है. वहीं, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस पैक को पूरे चेहरे पर लगाने से पहले हाथ या कान के पीछे थोड़ी मात्रा लगाकर पैच टेस्ट करें. जलन, खुजली या लालिमा होने पर इसका इस्तेमाल न करें.
यहां देखें वीडियो-
यह भी पढ़ें- मां लक्ष्मी के चरण, कलश, दीपक, भगवान गणेश की आकृति...यहां देखें दिवाली पर 10 मिनट में बनने वाली खूबसूरत रंगोली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं