विज्ञापन

थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन

दिवाली के दिन लोग अपने घरों में खूबसूरत रंगोली बनाते हैं. लेकिन अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको आपके किचन में रखी थाली और कटोरी से रंगोली बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. इस तरीके से आप मिनटों में सुंदर रंगोली डिजाइन्स बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा समय या मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कैसे-

थाली-कटोरी से मिनटों में बनाएं खूबसूरत रंगोली, दिवाली के लिए देखें 3 सबसे आसान डिजाइन
थाली-कटोरी से रंगोली बनाने का आसान तरीका
(Photo Credit: Instagram)

आज 7 नवंबर को नरक चतुर्दशी का त्योहार मनाया जा रहा है. कल यानी 8 नवंबर, रविवार को दिवाली का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में हर ओर त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है. लोगों ने अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों, झालर और फूलों से सजा लिया है. बाजारों में भी दिवाली की खरीदारी के लिए खूब भीड़ देखने को मिल रही है. दिवाली के मौके पर लोग अपने घरों को सुंदर तरीके से सजाते हैं. माना जाता है कि दिवाली की रात साफ-सुथरे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है. वहीं, इस खास मौके पर लोग अपने आंगन में रंगोली भी जरूर बनाते हैं. ये न केवल घर की खूबसूरती में ओर चार चांद लगाने का काम करती है, बल्कि रंगोली को शुभता का प्रतीक भी माना जाता है. ऐसे में लोग अपने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बनाते हैं. लेकिन अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. यहां हम आपको आपके किचन में रखी थाली और कटोरी से रंगोली बनाने का बेहद आसान तरीका बता रहे हैं. इस तरीके से आप मिनटों में सुंदर रंगोली डिजाइन्स बना सकते हैं और इसके लिए आपको ज्यादा समय या मेहनत की भी जरूरत नहीं पड़ेगी. आइए जानते हैं कैसे-

थाली-कटोरी से रंगोली बनाने का आसान तरीका

थाली और कटोरी की मदद से रंगोली बनाना बेहद आसान है. इसके लिए सबसे पहले उस जगह को अच्छी तरह साफ कर लें, जहां आपको रंगोली बनानी है. अब- 

  • एक आकार की कई सारी प्लेट और कटोरी लें. 
  • पहले एक प्लेट को ठीक बीच में रखें और उसके चारों ओर गोलाकर में 5 या 6 प्लेट को उल्टा कर रख दें. 
  • इन प्लेटों से थोड़ी दूर 8-10 कटोरियों को चारों ओर गोलाकर में रख दें. 
  • फिर एक बार कटोरी के चारों ओर गोलाकर में 8-10 प्लेट रख दें. आपको सभी कटोरी और प्लेट के बीच में गैप रखना है.
  • इसके बाद इस गैप को अलग-अलग रंगों के फूलों से भर दें और आखिर में कटोरी-प्लेट को सावधानी से उठा लें.
  • इतना करते ही आपकी बेहद खूबसूरत फूलों वाली रंगोली बनकर तैयार हो जाएगी.

यहां देखें वीडियो- 

प्लेट-कटोरी से रंगों वाली रंगोली कैसे बनाएं?

वहीं, अगर आपको फूलों की जगह रंगों वाली रंगोली बनानी है, तो इसके लिए भी आप आसान तरीका अपना सकते हैं. आप थाली और कटोरी से डिजाइन बनाकर उसमें रंग भर सकते हैं.

यहां देखें वीडियो- 


इस तरह इस दिवाली आप बड़ी ही आसानी से अपने घर के आंगन में खूबसूरत रंगोली बना सकते हैं. 

रंगोली को खूबसूरत बनाने के लिए अपनाएं ये टिप्स

रंगोली को और ज्यादा सुंदर बनाने के लिए हमेशा दो या तीन रंगों का कॉम्बिनेशन रखें. लाल, पीला, हरा, गुलाबी और सफेद रंग एक साथ काफी सुंदर लगते हैं. इसके अलावा आप अपनी रंगोली के बीच में छोटी मोमबत्तियां या दीये भी रख सकते हैं. इससे घर का आंगन और भी सुंदर दिखाई देगा.

यह भी पढ़ें- चांदी के बर्तन और गहने हो गए हैं काले? किचन में रखी इन 3 चीजों से सिर्फ 20 मिनट में चमकाएं, जानें सबसे आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rangoli, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com