विज्ञापन

Delhi Travel: दिल्ली में एक ही जगह करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पशुपतिनाथ मंदिर जैसा दिखता है ये धाम

12 Jyotirlinga in Delhi: दिल्ली के आनंद धाम आश्रम में शिव वरदान तीर्थ श्रद्धालुओं के लिए खास धार्मिक स्थल है. यहां 12 ज्योतिर्लिंग, पशुपतिनाथ मंदिर जैसी प्रतिकृति, कैलाश पर्वत और शिव-पार्वती के दर्शन होते हैं.

Delhi Travel: दिल्ली में एक ही जगह करें 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन, पशुपतिनाथ मंदिर जैसा दिखता है ये धाम
दिल्ली स्थित आनंद धाम आश्रम
ndtv

दिल्ली घूमने वालों के लिए शहर में एक ऐसी जगह है, जहां धार्मिक यात्रा का अलग अनुभव मिल सकता है. नांगलोई-नजफगढ़ रोड के पास बक्करवाला मार्ग स्थित आनंद धाम आश्रम का शिव वरदान तीर्थ इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है. यहां एक ही परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन के साथ भगवान शिव-पार्वती और कैलाश पर्वत की झांकी भी देखने को मिलती है. 

पशुपतिनाथ मंदिर जैसा दिखता है मंदिर

इंस्टाग्राम acdelhivlogs नाम से एक पोस्ट शेयर की गई है. इस पोस्ट में दिल्ली के आनंद धाम के बारे में बताया गया है. बता दें कि शिव वरदान तीर्थ परिसर में नेपाल के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर से प्रेरित मंदिर बनाया गया है. यही वजह है कि इसकी वास्तुकला लोगों का ध्यान खींचती है. परिसर में भगवान शिव और माता पार्वती की विशाल प्रतिमाएं भी आकर्षण का केंद्र हैं.

एक जगह 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन

पोस्ट में यह भी बताया गया है कि यहां आने वाले भक्त एक ही परिसर में 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर सकते हैं. इसके अलावा कैलाश पर्वत, नवग्रह मंदिर और पवित्र कल्पवृक्ष भी परिसर का हिस्सा बतााए गए हैं. यहां गौशाला, गुरुकुल और सुंदर बगीचा भी मौजूद है.

यह भी पढ़ें:  Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन वीकेंड पर भाई-बहन के साथ करें छोटी सी ट्रिप, ये 4 डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

रविवार और सोमवार को खास आयोजन

शेयर की गई पोस्ट में बताया गया है कि रविवार को यज्ञ, भजन संध्या और शिव आरती का आयोजन होता है. सोमवार सुबह भस्म आरती और यज्ञ होता है. श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला और भोजन प्रसााद की सुविधा भी है.

कैसे पहुंचें मंदिर

बता दें कि शिव वरदान तीर्थ आनंद धाम आश्रम बक्करवाला मार्ग लोक नायक पुरम में स्थित है. सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, यहां पहुंचने के लिए मुंडका मेट्रो स्टेशन नजदीकी मेट्रो विकल्प है. हालांकि, यात्रा से पहले मंदिर के आयोजन और दर्शन के समय की जानकारी स्थानीय स्तर पर जरूर जांच लें.

यह भी पढ़ें:  Rancho School In Ladakh: '3 इडियट्स' फिल्म वाला असली स्कूल, जहां आप सच में जा सकते हैं, यहां जानिए कैसे

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Travel, Delhi Travel Agent, Delhi Travel Guide
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com