विज्ञापन

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन वीकेंड पर भाई-बहन के साथ करें छोटी सी ट्रिप, ये 4 डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट

इस बार रक्षाबंधन का त्योहार वीकेंड के साथ पड़ रहा है, ऐसे में भाई-बहनों के पास एक साथ क्वालिटी टाइम बिताने का बेहतरीन मौका है. इस अवसर पर भाई-बहन छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं.

Raksha Bandhan 2026: रक्षाबंधन वीकेंड पर भाई-बहन के साथ करें छोटी सी ट्रिप, ये 4 डेस्टिनेशन रहेंगे बेस्ट
रक्षा बंधन पर कहां घूमने जाएं?
Photo Credit: NDTV

Raksha Bandhan 2026 Weekend Trip: रक्षाबंधन के पावन त्योहार में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं. सभी भाई-बहनों ने रक्षाबंधन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार वीकेंड के साथ पड़ रहा है, ऐसे में भाई-बहनों के पास क्वालिटी टाइम बिताने का बेहतरीन मौका है. अगर आप भी इस खास अवसर को और यादगार बनाना चाहते हैं, तो कोई छोटी सी ट्रिप प्लान कर सकते हैं और खूबसूरत डेस्टिनेशन पर ही त्योहार मना सकते हैं. आज हम आपको 4 ऐसे डेस्टिनेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भाई-बहन अपनी फैमिली के साथ त्योहार और वीकेंड को यादगार बना सकते हैं. 

वीकेंड के साथ रक्षाबंधन

इस साल रक्षाबंधन का पर्व 28 अगस्त दिन शुक्रवार को पड़ रहा है. ऐसे में आप घूमने के लिए गुरुवार की रात को निकल सकते हैं और वापिस रविवार को देर रात तक आ सकते हैं.

1. मनाली, हिमाचल प्रदेश

मनाली उन भाई-बहनों के लिए बेहतरीन जगह है जो रक्षाबंधन पर घूमने के साथ थोड़ा एडवेंचर भी करना चाहते हैं. यहां रिवर राफ्टिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी एक्टिविटीज ट्रिप को यादगार बना देती हैं. इसके अलावा खूबसूरत पहाड़ी नजारों के बीच किसी कैफे में बैठकर साथ समय बिताने का अपना अलग ही मजा है. हिमालय की वादियों के बीच राखी बांधने का अनुभव इस त्योहार को और भी खास बना सकता है.

2. उदयपुर, राजस्थान

उदयपुर को झीलों की नगरी कहा जाता है और रक्षाबंधन के समय यहां का माहौल और भी खूबसूरत हो जाता है. शहर के बाजार रंग-बिरंगी राखियों और मिठाइयों से सजे नजर आते हैं, जिससे त्योहार की रौनक दोगुनी हो जाती है. यहां आप सुबह सिटी पैलेस घूम सकते हैं, दिन में बोट राइड का आनंद ले सकते हैं और शाम को मानसून पैलेस से शानदार सनसेट का नजारा देख सकते हैं. साथ ही अभी बारिश के मौसम में उदयपुर की झीलें पानी से लबालब भर जाती हैं, जिससे महल और आसपास का नजारा बेहद खूबसूरत हो जाता है.

3. ऋषिकेश, उत्तराखंड

आप इस बार ऋषिकेश में गंगा किनारे बैठकर रक्षाबंधन मना सकते हैं. यहां दिन में आप व्हाइट वॉटर राफ्टिंग का रोमांच ले सकते हैं, जंगल और पहाड़ों के बीच ट्रेकिंग का आनंद उठा सकते हैं. वहीं शाम में आप गंगा आरती में शामिल हो सकते हैं.

4. गोवा

अगस्त में आप रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई-बहन के साथ गोवा भी जा सकते हैं. इस समय बीच पर शांति और सुकून महसूस होता है. साथ ही इस समय होटल के रेट भी कम ही रहते हैं. अगर आप सीफूड, सनसेट और सनराइज के नजारे का मजा उठाना चाहते हैं तो भाई-बहन के लिए गोवा काफी अच्छा डेस्टिनेशन हो सकता है.

यह भी पढ़ें: भारत में यहां सबसे पहले होता है सनराइज, ट्रैवल बकेट लिस्ट में शामिल करें ये जगह, जानें कैसे पहुंचें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com