अगर आप दिल्ली में रहते हैं और वीकेंड पर बच्चों के साथ घूमने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए जरूरी हो सकती है. अब आप बच्चों को दिल्ली में डायनासोर दिखा सकते हैं. दरअसल, अब दिल्ली में जुरासिक पार्क खुल गया है, जिसमें डायनासोर देखने को मिलेंगे. 26 अगस्त को प्रागैतिहासिक नेशन गैलरी की शुरुआत की गई है, जिससे दिल्ली NCR का पहला जुरासिक पार्क कहा जा रहा है. इस गैलरी में आपको असली जैसे डायनासोर और उनकी आवाजें सुनने को मिलेंगी. आइए जानते हैं इस रोमांचक जगह का आनंद लेने के लिए आपको कितने पैसे देने होंगे. साथ ही यहां पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा होगा.
डायनासोर वाले इस पार्क में क्या-क्या देखने को मिलेगा?
Photo Credit: नेशनल साइंस सेंटर दिल्ली आधिकारिक वेबसाइट
डायनासोर अब धरती पर मौजूद नहीं है लेकिन उनकी कहानियां आज भी बच्चों को बेहद पसंद आती हैं. ऐसे में इस गैलरी में डायनासोर की अलग-अलग प्रजातियां देखने को मिलेंगी. साथ ही यहां आवाज के लिए स्पीकर भी लगाए गए हैं जिससे एक्सपीरिएंस एकदम रियलिस्टिक बन जाता है. बच्चों के साथ-साथ ये पार्क बड़ों को भी बेहद पसंद आ सकता है.
कितनी है टिकट?टिकट की बात करें तो यहां घूमने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च नहीं करने होंगे. यहां का टिकट मात्र 100 रुपये हैं. वहीं, 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए टिकट पूरी तरह फ्री रहेगा. हालांकि, अगर आपको यहां चलने वाले शो देखने हैं, तो आपको उसके लिए अलग चार्ज देने होंगे.
क्या रहेगा टाइम?
Photo Credit: नेशनल साइंस सेंटर दिल्ली आधिकारिक वेबसाइट
ये पार्क सुबह 9:30 बजे खुल जाता है और शाम को 6 बजे तक खुला रहता है. ऐसे में आप वीकेंड पर आराम से 10 बजे के बाद इस पार्क में घूमने के लिए आ सकते हैं. हालांकि, ध्यान रहे कि टिकट 5 बजे तक उपलब्ध रहते हैं. साथ ही सोमवार को ये पार्क बंद रहता है.
सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन कौन सा है?अगर आप डायनासोर को देखना चाहते हैं तो आपको भैरों मार्ग पर स्थित नेशनल साइंस सेंटर पहुंचना होगा. यहां से सबसे नजदीकी मेट्रो स्टेशन ब्लू लाइन पर सुप्रीम कोर्ट और इंद्रप्रस्थ है. यहां से आपको आसानी से ऑटो मिल जाएंगे. वहीं, अगर आप गाड़ी से आ रहे हैं तो आपको पार्किंग के लिए 40 रुपये की फीस देनी होगी.
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में करें माता वैष्णो देवी के दर्शन, जानिए दिल्ली से कटरा पहुंचने के लिए ट्रेन और फ्लाइट की जानकारी
यह भी पढ़ें: सस्ती फ्लाइट, पैकिंग, टाइमिंग... ट्रैवलर ने बताए इंटरनेशनल ट्रिप को आसान बनाने के लिए 7 हैक्स, जानिए यहां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं