Skin Care: चेहरे पर नमी की कमी हो तो खीरे का इस्तेमाल, डार्क सर्कल्स या डार्क स्पॉट्स हों तो खीरा, स्किन जरूरत से ज्यादा बेजान नजर आए तो खीरा लगाना और चेहरे पर बड़े-बड़े छिद्र दिखने लगें तो उन्हें छोटा करने के लिए भी खीरे का इस्तेमाल किया जाता है. खीरे (Cucumber) में हाई वॉटर कंटेंट होता है और साथ ही एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी जो स्किन के लिए बेहद फायदेमंद साबित होते हैं. खीरा चेहरे पर नजर आने वाले जरूरत से ज्यादा ऑयल को भी दूर करता है, पफीनेस को कम करता है और स्किन पर नजर आने वाले जरूरत से ज्यादा बड़े छिद्रो यानी ओपन पोर्स को सिंकुड़ने में सहायक साबित हो सकता है. लेकिन, गर्मियों में कोई चीज भला खराब होने में कहां वक्त लगाती है. अगर आपने भी एकसाथ कई खीरे खरीद लिए हैं और उन्हें खा नहीं पा रहे हैं तो उनके सड़ने या सूखने का इंतजार करने से पहले ही त्वचा पर इस्तेमाल करने के लिए टोनर(Toner) तैयार कर लीजिए. टोनर बनाना आसान है और इसके अलावा खीरे का आइस रोलर भी बना सकते हैं.
खीरे का टोनर कैसे बनाते हैं | How To Make Cucumber Toner
खीरे का टोनर बनाने के लिए खीरा सूखने से पहले ही टोनर के लिए निकाल लें. एक खीरा लें और उसे छीलें. खीरा छीलने के बाद इसे पानी से धो लें. आप इस खीरे को पीसकर और निचौड़कर इसका रस निकाल सकते हैं और दिन में एक से 2 बार इस्तेमाल करने के लिए इस रस को ही टोनर की तरह चेहरे पर लगा सकते हैं. इसके अलावा भी खीरे का टोनर बनाने का एक तरीका है.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत

Photo Credit: iStock
Actor Paras Tomar ने बताया चावल के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका, चेहरे पर आ जाएगा इंस्टेंट ग्लो
दूसरे तरीके से टोनर बनाने के लिए खीरे को छीलकर और काटकर एक पैन में पकाएं. इसमें थोड़ा पानी डालें जिससे खीरे के टुकड़े पानी में डूब जाएं. 5 से 7 मिनट तक हल्की आंच पर इसे पकाएं. पानी को उबालें नहीं वर्ना खीरे के पोषक तत्व भी कम हो जाएंगे. इसे आंच से उतारकर ठंडा करने के लिए रखें. खीरे का यह मिश्रण ठंडा हो जाए तो इसे पीस लें. अब इस रस को छानें और बस तैयार है आपके खीरे का टोनर. इसका इस्तेमाल आप त्वचा पर निखार (Glowing Skin) और त्वचा की सेहत अच्छी रखने के लिए कर सकते हैं.
खीरे का आइस रोलरचेहरे पर आजकल बर्फ मली जाती है जिससे चेहरे की पफीनेस दूर होती है और स्किन हेल्दी और ग्लोइंग भी नजर आती है. आइस रोलर (Ice Roller) बनाने के लिए किसी भी बर्तन में पानी लीजिए और इसमें या तो खीरे के टुकडे़ या खीरा पीसकर मिला लीजिए. बर्फ जमाइए और बस तैयार है आपका आइस रोलर. आप आइस क्यूब्स की ट्रे में भी खीरे वाली बर्फ जमा सकते हैं.

खीरे का टोनर और खीरे के आइस क्यूब्स या रोलर को कई दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे खीरा खराब भी नहीं होगा और आपकी त्वचा के लिए इस्तेमाल में भी आ जाएगा.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं