Skin Care: चेहरे पर कील-मुहांसों से आमतौर पर अनेक लोगों को परेशान रहना पड़ता है. पिंपल्स आकार में छोटे भी हो सकते हैं और बड़े भी. वहीं, पिंपल्स निकलने के एक हफ्ते बाद तक खुद ही धीरे-धीरे कम होने लगते हैं. लेकिन, अक्सर पिंपल्स (Pimples) को 7-8 दिन चेहरे पर लेकर घूमना किसी को अच्छा नहीं लगता, खासकर तब जब किसी खास अवसर पर तैयार होकर निकलना हो. ऐसे में यहां बताया उपाय अपनाकर देखा जा सकता है. इस घरेलू नुस्खे (Home Remedy) को इंस्टांग्राम पर ब्यटीफुलयूटिप्स नाम के पेज पर पोस्ट किया गया है. इसमें चेहरे के लिए ऐसा पानी बनाने का तरीका दिया गया है जो चेहरे पर नजर आने वाले पिंपल्स को दूर करता है. बता दें कि इस अकाउंट के इंस्टाग्राम पर 1 मिलीयन से ज्यादा फॉलोअर्स भी हैं और इस अकाउंट से स्किन और हेयर केयर टिप्स अक्सर शेयर की जाती हैं.
-
Ashwini Vaishnaw की कुर्सी के पीछे की ओर क्यों लगी है कील? | EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026 -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
NDTV World Summit 2026: सेमीकंडक्टर, AI और बुलेट ट्रेन पर क्या है भारत का मेगा प्लान? अश्विनी वैष्णव ने बताया -
NDTV World Summit | हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने दी चेतावनी -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम
पिपंल्स हटाने वाला यह आयुर्वेदिक पानी तैयार करने के लिए आपको एक कटोरी में आलू के छिलके, नींबू के छिलके और संतरे के छिलके लेकर पुदीने के पत्ते भी डालने हैं. इन्हें एकसाथ सूखने के लिए धूप में रख दें. सूख जाने के बाद इन्हें कूटकर या पीसकर खुरदुरा कर लें. अब एक मलमल या सूती कपड़े में इन छिलकों (Peels) को भरकर पोटली बना लें. इस पोटली को एक भगोने में गर्म पानी करके डालें. बस तैयार है आपका पानी. इसे ठंडा करने के लिए रख दें.
पानी को चेहरे पर लगाने से पहले चेहरे को क्लेंज करना जरूरी है. इसके लिए आप बेसन (Besan) में शहद मिलाकर चेहरा धो सकते हैं. यह मिश्रण चेहरे पर प्राकृतिक क्लेंजर जैसा असर दिखाता है. चेहरे को धोने के बाद अब बारी आती है पिंपल्स दूर करने वाले पानी (Pimple Removing Water) को लगाने की. पूरी तरह ठंडा होने के बाद ही पानी का इस्तेमाल करें. इसे चेहरे पर डालें और मलते हुए चेहरा धो लें. छिलके वाली पोटली को 4 बार तक इस्तेमाल किया जा सकता है. इस पानी से दिन में 2 से 3 बार चेहरा धोएं और आपको दिखेगा कि 3 दिनों के भीतर ही चेहरे से पिंपल्स दूर हो गए हैं.
इस पानी से चेहरा धोने पर सिर्फ पिंपल्स ही दूर नहीं होते हैं बल्कि स्किन की और भी कई दिक्कतों से छुटकारा मिल जाता है. इस पानी से झाइयां, डार्क स्पॉट्स और एक्ने भी दूर होता है. इसके अलावा, यह चेहरे को निखारने और नमी देने का काम भी करता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं