Skin Care: त्वचा की देखरेख में अक्सर ही ऐसी घर की चीजों का इस्तेमाल किया जाता है जो चेहरे को निखारने और स्किन की दिक्कतों को दूर करने का काम करती हैं. पारस तोमर (Paras Tomar) उन एक्टर्स में से हैं जो स्किन केयर से जुड़े अनेक टिप्स सभी से शेयर करते रहते हैं. पारस का अपना एक अलग अकाउंट भी है जिसका नाम है पारस के नुस्खे. इस अकाउंट से पारस स्किन को फायदा पंहुचाने वाले पोस्ट शेयर करते हैं और इसी तरह के एक वीडियो में पारस ने चेहरे पर इंस्टेंट ग्लो (Instant Glow) के लिए चावल के आटे से फेस पैक बनाने का तरीका बताया है.
इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आपको जरूरत होगी ग्लिसरिन की. थोड़ा सा ग्लिसरिन लेकर इसमें गुलाबजल मिला लें. इसके बाद आपको इसमें चावल का आटा (Rice Flour) डालना है. अगला इंग्रीडिएंट है बेसन. सभी चीजों को एकसाथ कटोरी में डालकर फेस पैक तैयार करें. पारस के अनुसार, यह फेस पैक टैनिंग दूर करता है, इससे स्किन एक्सफोलिएट होती है और स्किन पर बेदाग निखार नजर आता है सो अलग. गुलाबजल कोलाजन बूस्ट करने में मदद करता है और शहद स्किन की कसावट को बढ़ाने में असर दिखाएगा.
-
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर -
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
भारत में कब बनेगी 'मेड इन इंडिया' चिप? NDTV World Summit में अश्विनी वैष्णव ने बताया -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को क्यों पसंद हैं SRK? किस फिल्म के रीमेक में करना चाहती हैं काम? -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
NDTV World Summit 2026 | शशि थरूर ने AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड से ये क्या पूछ लिया...? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत
इस फेस पैक में पारस ने शहद का इस्तेमाल किया है. अपने एक और वीडियो में भी पारस ने शहद को किन-किन फायदों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है इसके बारे में बताया है. इस पोस्ट में वे लिखते हैं कि शहद (Honey) एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इससे चेहरे पर चमक और निखार नजर आता है. इसके अलावा, ड्राई लिप्स की दिक्कत को दूर करने के लिए भी शहद लगा सकते हैं. इसके एक्सफोलिएटिंग और मॉइश्चराइजिंग गुण होंठों को मुलायम और कोमल बनाते हैं. एक्ने पर भी शहद को लगाया जा सकता है और यह स्किन से दाग-धब्बे हल्के करने और सनबर्न को दूर करने के में भी असर दिखाता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
शादी के बंधन में बंधे धर्मेंद्र के पोते करण देओलNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं