Constipation Remedies: खानपान के सही ना होने से लेकर खराब जीवनशैली तक कब्ज होने की वजह बनती है. कब्ज क्या होती है इसका जवाब बेहद सरल है, अगर आपको मलत्याग करने में दिक्कत हो रही है और देर तक टॉयलेट में बैठे रहने पर भी मलत्याग नहीं होता है या बहुत मुश्किल से मल आता है तो इसका मतलब है कि आपको कब्ज (Kabj) हो गई है. ज्यादातर खानपान में फाइबर की कमी और शरीर में पर्याप्त पानी ना होने पर कब्ज हो जाती है. इसके अलावा स्ट्रेस के कारण या स्लीप पैटर्न खराब होने से भी कब्ज हो सकती है. ऐसे में यहां बताया घरेलू नुस्खा कब्ज का रामबाण इलाज साबित हो सकता है. इस नुस्खे को आजमाना आसान है और इसके लिए आपको ज्यादा कुछ नहीं सिर्फ घी को दूध में मिलाकर पीना होगा.
खराब पेट के कारण होती है फुंसियां तो डाइटीशियन से जानिए कैसे बनाकर पिएं हेल्दी जूस, चमक जाएगी त्वचा
कब्ज दूर करने के लिए दूध और घी | Milk And Ghee For Constipation Relief
कब्ज चाहे नई हो या पुरानी यह नुस्खा मलत्याग को आसान बना देगा. रात के समय एक गिलास गर्म दूध में एक चम्मच भरकर घी डालें और पी लें. इस मिश्रण को पीने पर कब्ज से राहत मिलती है, पेट साफ होता है और पेट में जमा गंदगी भी निकल जाती है. दूध और घी लैक्सेटिव की तरह काम करते हैं और अगली सुबह मलत्याग को आसान बना देते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- फाइबर से भरपूर फूड्स खाने पर कब्ज से राहत मिल सकती है. इसके लिए सेब (Apple), बेरीज, नाशपाती, संतरा, ब्रोकोली, गाजर, हरी मटर, ओटमील और बादाम खाए जा सकते हैं. ये फूड्स मल में भारीपन लाते हैं जिससे मलत्याग करना आसान हो जाता है.
- प्रोबायोटिक्स के सेवन से भी कब्ज दूर होती है. इसके लिए आप दही का सेवन कर सकते हैं. दही में अलसी के बीज डालकर खाने पर इसका असर और बढ़ जाता है.
- इस बात का ध्यान रखें कि आप रोजाना भरपूर मात्रा में पानी पिएं. पानी पीते रहने से शरीर को भरपूर हाइड्रेशन मिलता है. इससे कब्ज की समस्या से निजात मिलती है. पानी के अलावा हाइड्रेशन के लिए ताजा जूस, नींबू पानी या नारियल पानी पिया जा सकता है.
- एक्सरसाइज करने पर भी कब्ज से छुटकारा मिल सकता है. इससे मसल्स लूज होती हैं और स्टूल पास होने में आसानी मिलती है. कई बार बहुत ज्यादा देर तक बैठे या लेटे रहने की वजह से भी कब्ज हो जाती है. ऐसे में मूव करते रहने पर कब्ज से राहत मिलेगी.
- तनाव भी कब्ज की एक बड़ी वजह है. इसीलिए तनाव से छुटकारा पाने की कोशिश करें, कब्ज भी ठीक हो जाएगी. स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए गाने सुनें, योगा या मेडिटेशन करें.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं