Skin Care: एक्ने स्किन की ऐसी दिक्कत है जिससे अनेक लोगों को दोचार होना पड़ता है. ना सिर्फ खराब जीवनशैली बल्कि खराब पाचन तंत्र भी एक्ने (Acne) का कारण बनता है. एक्ने होने पर चेहरे पर लाल दाने नजर आने लगते हैं और फुंसियां निकलती हैं. आमतौर पर फुंसियां जल्दी-जल्दी ठीक हो जाती हैं लेकिन एक्ने होने पर चेहरा हर दूसरे-तीसरे दिन पिंपल्स से घिरा हुआ दिखने लगता है. ऐसे में पेट की सेहत सुधारकर इन पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है. डाइटीशियन सिमरन कथूरिया ने इस दिक्कत से छुटकारा पाने का तरीका बताया है. सिमरन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक वीडियो में सुबह पीने के लिए जूस बनाने का तरीका बताया है. इस जूस से गट हेल्थ (Gut Health) को भी फायदा मिलता है और एक्ने कम होने में भी असर नजर आता है. आप भी घर पर आसानी से इस जूस को बनाकर पी सकते हैं.
स्किन का नेचुरल कोलेजन कैसे बढ़ेगा बता रही हैं डर्मेटोलॉजिस्ट, बस 3 बातों का रखना होगा ध्यान
गट हेल्थ और एक्ने के लिए होममेड जूस | Homemade Juice For Gut Health And Acne
इस जूस को बनाने के लिए आपको पपीते के 2 स्लाइसेस, एक सेब, एक चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स और नारियल पानी की जरूरत होगी. जूस बनाने के लिए सभी चीजों को एकसाथ ब्लेंडर में डालें और स्मूदी तैयार कर लें. इस जूस या स्मूदी को पीने पर स्वाद तो आएगा ही साथ ही पेट की सेहत अच्छी रहेगी और चेहरे से पिंपल्स हटेंगे जिससे स्किन निखरी हुई नजर आने लगेगी.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
डाइटीशियन का कहना है कि चेहरा अंदरूनी रूप से निखारने के लिए इस जूस को बनाकर पिएं. अगर स्किन क्लियर होगी तो मेकअप भी चेहरे पर आसानी से हो सकेगा.
इन बातों का रखें ध्यान
- खराब गट हेल्थ के कारण चेहरे पर दाने या फुंसियां (Pimples) निकलते हैं तो डाइट का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है. बैलेंस्ड डाइट लें जिसमें फल, सब्जियां और फाइबर से भरपूर फूड्स हों.
- अपने खानपान से इंफ्लेमेटरी फूड्स को निकालें और एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स शामिल करें. शहद, अदरक, बेरीज और चेरीज एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड्स में शामिल हैं.
- खानपान में दही, केफिर और किमची जैसे प्रोबायोटिक फूड्स शामिल किए जा सकते हैं. इनसे गुड गट बैक्टीरिया बढ़ते हैं.
- जिन एंटीबायोटिक्स की जरूरत ना हो उनके सेवन से परहेज करें. इससे हेल्दी गट बैक्टीरिया मर सकते हैं.
- एक्ने से परेशान हैं तो बार-बार चेहरे पर हाथ लगाने से परहेज करें. पसीने को साफ करें और प्रदूषण से दूर रहें.
- अगर माथे या गाल पर एक्ने है तो यह खराब गट हेल्थ की निशानी हो सकता है. महंगी क्रीम्स काम नहीं आएंगी बल्कि अच्छी डाइट से इन्हें सुधारा जा सकता है. दूध के सेवन से परहेज करने पर फायदा मिल सकता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं