Washing Machine Care Tips: वाशिंग मशीन के साथ कपड़ों को धोना आसान तो होता है, इससे हमारी मेहनत बचती है, लेकिन जब आप मशीन को ओवरलोड कर देते हैं तो इससे न सिर्फ मशीन को बल्कि कपड़ों को भी नुकसान होता है. एक साथ वॉशिंग मशीन में अधिक कपड़े डालने से बेयरिंग का घिस जाती, जिससे रगड़ने जैसी आवाजें आती हैं.
नोएडा एक्सटेंशन में रहने वाली सुहानी एक कामकाजी महिला हैं और अक्सर शनिवार या रविवार को एक साथ पूरे हफ्ते के कपड़े साफ करती हैं. ऐसे में काम को जल्दी निपटाने के लिए वे अक्सर वॉशिंंग मशीन में ज्यादा कपड़े डाल देती थीं, लेकिन एक दिन अचानक उनकी मशीन जिससे मशीन जोर से हिलने लगी. जब उसे ठीक करने के लिए एक्सपर्ट को बुलाया गया तो उन्होंने बताया कि मशीन का सस्पेंशन सिस्टम का खराब हो गया है और इसकी वजह ओवरलोडिंंग थी.
एक्सपर्ट ने सुहानी को बताया कि उनकी ज्यादा कपड़े एक बार में धोने की आदत से मोटर पर जोर पड़ा, जिससे मशीन की उम्र कम होती है.
ऐसे में आपको अपनी वॉशिंग मशीन पर अधिक जोर नहीं देना चाहिए. आइए जानते है कि मशीन को ओवरलोड करना किस तरह नुकसानदायक हो सकता है.
मशीन को ओवरलोड करने से क्या होता है?
जब आप वॉशिंग मशीन में जरूरत से ज्यादा कपड़े डाल देते हैं, तो मशीन पर कई तरह से दबाव पड़ता है. मशीन का एक काम है कि वह कपड़े साफ करने के लिए पानी को समान रूप से बांटती है. बहुत ज्यादा कपड़े डाल देने से इस प्रक्रिया में दिक्कत होती है. कपड़े सही तरह घूम नहीं पाते और साथ ही साथ यह मोटर पर दबाव को बढ़ा देते हैं. क्योंकि मोटर को ज्यादा वजन संभालने के लिए अतिरिक्त जोर लगाना पड़ता है.
इससे समस्याओं की एक ऐसी कड़ी शुरू हो जाती है, जिसका असर कपड़ों की सफाई से लेकर मशीन की टिकाऊपन पर पड़ सकता है.
वॉशिंग मशीन में ज्यादा कपड़े डालने के नुकसान
अगर आपकी मशीन कपड़ों से बहुत ज्यादा भरी हुई है, तो पानी और डिटर्जेंट ठीक से घूम नहीं पाते. ड्रम का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे स्पिन साइकिल के दौरान मशीन जोर से हिलने लगती है और जोरदार आवाजें आने लगती हैं. आपकी वॉशिंग मशीन बीच में ही रुक भी सकती है, क्योंकि नुकसान से बचाने के लिए सुरक्षा तंत्र (safety mechanisms) एक्टिव हो जाते हैं.

Washing Machine Care Tips: ओवरलोड करने के नुकसान. Photo Credit: Pexels
कपड़ों की क्वीलिटी पर असर
- ज्यादा कपड़ों से भरी मशीनें ठीक से सफाई नहीं कर पातीं.
- कपड़े आपस में उलझ जाते हैं, जिससे साबुन और पानी कपड़े के हर हिस्से तक नहीं पहुंच पाता.
- कपड़े गंदे ही रह सकते हैं.
- उन पर डिटर्जेंट के निशान रह जाते हैं या फिर बहुत ज्यादा कसकर उलझने की वजह से वे खराब हो गए हैं.
ओवरलोड होने पर मशीने देता है ये संकेत
- स्पिन करने के दौरान बहुत ज्यादा कंपन होना
- कपड़े धोने के बाद भी उन पर झाग का रह जाना
- धोने में बहुत अधिक समय लगना.
- आपकी मशीन बिना किसी चेतावनी के अचानक रुक जाना
- पानी का ठीक से बाहर न निकलना
वॉशिंग मशीन को ओवरलोड होने से कैसे बचाएं
- अपने ड्रम को सिर्फ दो-तिहाई तक ही भरें
- कपड़ों को आसानी से घूमने-फिरने के लिए काफी जगह छोड़ें
- अपने कपड़ों को कपड़े के प्रकार और वे कितने गंदे हैं, उसके हिसाब से अलग-अलग करें
- कंबल जैसी बड़ी चीजों को अकेले ही धोएं
- हमेशा मैन्युफैक्चरर द्वारा बताई गई वजन की सीमाएं जांच लें.
यह भी पढ़ें :
वॉशिंग मशीन में कपड़े धुलने का सही तरीका जानते हैं आप, 90 % लोग करते हैं ये गलती
नई वॉशिंग मशीन लेनी है? Front Load vs Top Load में किसे चुनें, कौन सा ऑप्शन रहेगा आपके लिए सही?
तकिया धोने का ये तरीका नहीं जानते होंगे आप! 5 मिनट में नए जैसे साफ और फूला हुआ हो जाएगा
वॉशिंग मशीन में कपड़े डालते वक्त लोग करते हैं ये 1 गलती, इसलिए जल्दी खराब हो जाते हैं कपड़े
घर में सिर्फ 10 मिनट में धुल जाएगा आपका महंगा ब्लेजर, Dry Clean की नहीं पड़ेगी जरूरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं