विज्ञापन

कपड़े प्रेस करने के बाद भी सिकुड़न क्यों रह जाती है? 99% लोग करते हैं ये 1 कॉमन गलती

Common Ironing Mistakes: क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आपने कपड़ों को प्रेस करने में घंटों लगा दिया है लेकिन उसके बाद भी उनकी सिकुड़न नहीं गई. अगर आपका जवाब हां है, तो इस आर्टिकल में बताए टिप्स को आजमाए.

कपड़े प्रेस करने के बाद भी सिकुड़न क्यों रह जाती है? 99% लोग करते हैं ये 1 कॉमन गलती
Iron Tips: कपड़ों की सिलवटें दूर करने के लिए कैसे करें प्रेस. (AI Generated Image)

How To Remove Wrinkles From Clothes: ऑफिस पार्टी या कहीं बाहर घूमने जाना है हर कोई एकदम कड़क और नए जैसे दिखने वाले कपड़े पहनना पसंद करते हैं. इसके लिए बहुत से लोक घंटों कपड़ों को प्रेस (Iron) भी करते हैं. लेकिन कई बार बहुत मेहनत करने के बाद भी कपड़ों की सिलवटें या सिकुड़न पूरी तरह से खत्म नहीं होती. क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि पूरी ताकत से प्रेस चलाने के बाद भी कपड़े पर लाइनें वैसी की वैसी ही रह जाती हैं? अगर आपका जवाब हां, तो परेशान मत होइए. क्योंकि आज हम आपको वो ट्रिक बता रहे हैं जिससे आप न सिर्फ कम समय में आयरन कर सकते हैं बल्कि, कपड़ों की सिकुड़न भी कम कर सकते हैं. 

कपड़े प्रेस करते समय होने वाली कॉमन गलती- 

हम में से ज्यादातर लोग क्या करते हैं? जैसे ही कपड़े सूखते हैं, हम उन्हें उठाते हैं और सीधे उन पर गरम-गरम प्रेस चलाना शुरू कर देते हैं. बस, यही सबसे बड़ी भूल है! जब आप एकदम सूखे कपड़े पर सीधे गरम प्रेस चलाते हैं, तो कपड़े के रेशे (fibers) अपनी जगह पर बहुत सख्त हो चुके होते हैं. सूखी और तेज गर्मी के कारण वह सिकुड़न कपड़े के अंदर ही लॉक हो जाती है. यानी प्रेस की गर्मी उस सिलवट को हटाने के बजाय उसे वहीं पर हमेशा के लिए सेट कर देती है. इसके बाद आप चाहे कितनी भी ताकत लगा लें या प्रेस को कितना भी रगड़ लें, वह सिकुड़न आसानी से साफ नहीं होती.

Latest and Breaking News on NDTV

कपड़े प्रेस करने का क्या है सही तरीका?

  • कपड़ों को एकदम शोरूम जैसा परफेक्ट लुक देने के लिए आपको अपनी आदत में एक छोटा सा बदलाव करना होगा. इसके दो सबसे आसान और असरदार तरीके हैं-
  • हल्का पानी छिड़कें- कपड़े पर सीधे प्रेस चलाने से पहले उस पर हल्के पानी का छिड़काव करें. पानी की हल्की नमी से कपड़े के कड़े हो चुके रेशे ढीले और सॉफ्ट हो जाते हैं. इसके बाद जब आप प्रेस चलाएंगे, तो सिलवटें चुटकियों में गायब हो जाएंगी.
  • स्टीम- अगर आपके पास स्टीम आयरन (Steam Iron) है, तो यह काम और भी आसान हो जाता है. प्रेस करते समय स्टीम का बटन दबाएं. भाप कपड़ों की गहराई तक जाकर सिकुड़न को तुरंत खोल देती है, जिससे कपड़े एकदम स्मूथ हो जाते हैं.

टिप- अगर कपड़े बहुत ज्यादा सिकुड़े हुए हैं, तो उन्हें धोने के बाद जब वे हल्के गीले (Damp) हों, तभी प्रेस कर लें. इससे मेहनत भी आधी लगेगी और कपड़े भी बेहतरीन दिखेंगे.

इन बातों का भी रखें ध्यान-

कपड़े का फैब्रिक चेक करें- हर कपड़ा एक जैसा नहीं होता. कॉटन (सूती) कपड़ों को ज्यादा गर्मी और नमी की जरूरत होती है, जबकि सिल्क या नायलॉन के कपड़ों को बहुत हल्की आंच पर बिना पानी के भी प्रेस किया जा सकता है.
प्रेस को साफ रखें- कई बार प्रेस के नीचे गंदगी जमा हो जाती है, जिससे वह कपड़ों पर ठीक से फिसलती नहीं है. इसलिए प्रेस की प्लेट को हमेशा साफ रखें.

ये भी पढ़ें- बेकार समझ कर फेंक देते हैं पुरानी टी शर्ट, ये 3 ट्रिक्स बना देंगे उसे घर का सबसे काम का सामान

Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com