विज्ञापन

अंडे उबालते वक्त फूटने से बचाने का आसान तरीका, पानी में डालें बस ये एक चीज

Prevent Eggs from Cracking: अंडे उबालते समय अगर हर बार छिलका फट जाता है और सफेद हिस्सा पानी में फैल जाता है, तो एक छोटी-सी किचन ट्रिक काम आ सकती है. शेफ पंकज भदौरिया ने बताया कि उबलते पानी में सिर्फ एक टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाने से यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है.

अंडे उबालते वक्त फूटने से बचाने का आसान तरीका, पानी में डालें बस ये एक चीज
अंडे उबालते समय पानी में सिर्फ एक टेबलस्पून व्हाइट विनेगर मिलाएं
ndtv

अंडे उबालना भले ही आसान काम लगता हो, लेकिन कई बार उबलते समय अंडे फट जाते हैं. इससे अंडे का सफेद हिस्सा पानी में फैल जाता है और पूरा पानी गंदा हो जाता है. कई बार अंडा इतना खराब हो जाता है कि उसे खाना भी मुश्किल लगता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो एक आसान किचन ट्रिक आपके काम आ सकती है. शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा ही नुस्खा शेयर किया है. इसके लिए आपको बस उबलते पानी में एक चीज मिलानी है.

अंडे उबालते समय क्यों फटते हैं? (Why Do Eggs Crack While Boiling?)

अंडे के छिलके के अंदर और बाहर के तापमान में अचानक अंतर आने पर कई बार अंडे का छिलका चटक सकता है. खासकर जब फ्रिज से निकले ठंडे अंडों को सीधे गर्म या उबलते पानी में डाल दिया जाता है. तो तापमान का ये अंतर अंडे के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. इसके अलावा अंडे के छिलके में पहले से मौजूद बेहद छोटी दरारें भी उबलते समय बड़ी हो सकती हैं. ऐसे में अंडे का सफेद हिस्सा पानी में निकलने लगता है. इससे न सिर्फ पानी खराब दिखता है. बल्कि अंडे का आकार भी बिगड़ जाता है.

पानी में मिलाएं एक टेबल स्पून व्हाइट विनेगर (Add One Tablespoon of White Vinegar)

शेफ पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में अंडे उबालने का एक आसान तरीका बताया. उन्होंने कहा कि अंडे बॉइल करते समय पानी में एक टेबल स्पून व्हाइट विनेगर मिलाना चाहिए. उनके मुताबिक इस छोटे से नुस्खे का फायदा ये है कि अगर उबलते समय अंडे का छिलका फट भी जाए तो अंडे का अंदरूनी हिस्सा पानी में ज्यादा फैलने से बच सकता है. यानी अंडे के फटने की स्थिति में भी पानी में सफेद हिस्सा बिखरने की समस्या कम हो सकती है.

यह भी पढ़ें:  आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी...ये प्यार भरे मैसेज भेजकर दें रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं

कैसे करें इस ट्रिक का इस्तेमाल? (How to Use This Trick?)

इसके लिए सबसे पहले एक बर्तन में अंडे रखें और इतना पानी डालें कि अंडे पूरी तरह पानी में डूब जाएं. अब पानी में करीब एक टेबलस्पून व्हाइट विनेगर डालें. इसके बाद अंडों को नॉर्मल तरीके से उबलने दें. अगर उबालते समय किसी अंडे के छिलके में दरार आ जाती है, तो विनेगर वाला पानी अंडे के बाहर निकलने वाले सफेद हिस्से को जल्दी जमने में मदद कर सकता है. इससे वो पानी में चारों तरफ फैलने के बजाय दरार के आसपास ही जम सकता है.

विनेगर से क्या होता है? (What Does Vinegar Do?)

व्हाइट विनेगर में एसिटिक एसिड होता है. अंडे के सफेद हिस्से में मौजूद प्रोटीन गर्मी और अम्लीय वातावरण में जल्दी जमने में मदद पा सकते हैं. यही वजह है कि अगर अंडे के छिलके में दरार आ जाए, तो बाहर निकलने वाला हिस्सा अपेक्षाकृत जल्दी सेट हो सकता है. हालांकि ये ट्रिक अंडे को हर स्थिति में फूटने से रोकने की गारंटी नहीं देती. अगर अंडा पहले से ही क्रैक है या उसे बहुत ज्यादा तापमान वाले पानी में अचानक डाला गया है. तो छिलका फिर भी टूट सकता है.

यह भी पढ़ें:  रक्षाबंधन पर हाथों में रचाएं ये खूबसूरत मेहंदी, राखी लुक को खास बनाने के लिए 10 मेहंदी डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Eggs, Eggs Allergy Tips, Eggs And Banana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com