विज्ञापन

Happy Raksha Bandhan 2026: आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी...ये प्यार भरे मैसेज भेजकर दें रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं

यहां हम आपके लिए रक्षाबंधन के कुछ चुनिंदा बधाई संदेश लेकर आए हैं. आप इन्हें अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं और खास अंदाज में रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं दे सकते हैं.

Happy Raksha Bandhan 2026: आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी...ये प्यार भरे मैसेज भेजकर दें रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं
इन संदेशों के साथ भेजें रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं
(Photo Credit: Canva)

कल यानी 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा. ऐसे में हर ओर त्योहार की रौनक देखने को मिल रही है. बहनों ने अपने भाइयों के लिए राखी, मिठाई खरीद ली है. वहीं, भाई भी बहनों के लिए गिफ्ट लेकर तैयार हैं. इसके साथ ही सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. गौरतलब है की रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाई की लंबी उम्र की कामना करते हुए उनकी कलाई पर राखी बांधती हैं. बदले में भाई जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है. लेकिन इस सब की शुरुआत बधाइयों के साथ होती है. लोग सुबह से ही एक-दूसरे को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देना शुरू कर देते हैं. इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए कुछ चुनिंदा बधाई संदेश और तस्वीरें लेकर आए हैं. आप इन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर-

इन संदेशों के साथ भेजें रक्षाबंधन 2026 की शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

बहन चाहे सिर्फ प्यार–दुलार,
नहीं मांगती बड़े उपहार,
रिश्ता बने रहे सदियों तक,
मिले भाई को खुशियां हजार.

Happy Raksha Bandhan 2026

Latest and Breaking News on NDTV

आसमान पर सितारे हैं जितने, उतनी जिंदगी हो तेरी,
किसी की नजर ना लगे, दुनिया की हर खुशी हो तेरी.

रक्षाबंधन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

चावल की खुशबू और केसर का श्रृंगार,
राखी, तिलक, मिठाई और खुशियों की बौछार,
बहनों का साथ और बेशुमार प्यार,
मुबारक हो आपको राखी का त्योहार.

रक्षाबंधन 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं

Latest and Breaking News on NDTV

मेरा भाई चंदा से भी प्यारा, मेरा भाई सूरज से भी न्यारा.
भाई ने दिया इतना प्यार, ये जीवन मैंने उसपर वारा.
मां ने तो दिया जीवन मगर, तुमने ही उसे संवारा.
राखी के दिन दुआ है मेरी, खुशियों से भर जाए तुम्हारा जहां सारा.

Happy Raksha Bandhan

Latest and Breaking News on NDTV

भाई बहन के प्यार का बंधन है इस दुनिया में वरदान,
इसके जैसा दूजा कोई न रिश्ता,
चाहे ढूंढ लो सारा जहान.

हैप्पी रक्षाबंधन!

Latest and Breaking News on NDTV

राखी का आया त्योहार,
खुशियों की छाई बहार,
भाई की कलाई पर बंधा है बहना का प्यार.

Happy Raksha Bandhan

Latest and Breaking News on NDTV

तेरी खुशी से रोशन है मेरी दुनिया,
तेरे लिए ही निकलती है मेरी हर एक दुआ.

Happy Raksha Bandhan

यह भी पढ़ें- Raksha Bandhan 2026: कल कितने बजे से कितने बजे तक बांधी जाएगी राखी? पंडित जी से जान लें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raksha Bandhan, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com