Fan Size for Room: गर्मी का मौसम आते ही सबसे पहले जिस चीज की जरूरत महसूस होती है, वो है एक अच्छा और हवा देने वाला सीलिंग फैन. लेकिन, अक्सर लोग पंखा खरीदते समय सिर्फ डिजाइन या कीमत पर ध्यान देते हैं और साइज को नजरअंदाज कर देते हैं. यही छोटी सी गलती बाद में बड़ी परेशानी बन जाती है. अगर कमरे के हिसाब से सही साइज का पंखा नहीं चुना गया, तो हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं होगी और गर्मी से राहत नहीं मिलेगी. नतीजा, पंखा चलता रहेगा लेकिन आपको पसीना आता रहेगा. इसलिए जरूरी है कि आप जानें किस कमरे के लिए कितने इंच का सीलिंग फैन सही रहता है, ताकि आपका घर सच में ठंडा महसूस हो.
क्यों जरूरी है सही साइज का पंखा?
सीलिंग फैन का साइज उसके ब्लेड (पंखों) के फैलाव पर निर्भर करता है, जिसे स्वीप साइज कहा जाता है. सही साइज का फैन कमरे में हवा को बराबर फैलाता है, जिससे कूलिंग बेहतर होती है. गलत साइज लेने पर या तो हवा कम मिलेगी या फिर जरूरत से ज्यादा तेज हवा से असुविधा होगी.
ये भी पढ़ें: बिना पंखे के बालकनी ठंडी कैसे रखें? जानें देसी जुगाड़!

Photo Credit: Pexels
किस कमरे के लिए कितना इंच का पंखा सही? | What Fan Size is Right for Which Room?
छोटा कमरा (50-75 स्क्वायर फीट)
छोटे कमरे जैसे स्टडी रूम या स्टोर के लिए 24 से 36 इंच का पंखा सही रहता है. ये छोटे स्पेस में भी हवा को अच्छी तरह फैला देता है और बिजली की खपत भी कम होती है.
मीडियम साइज कमरा (75-150 स्क्वायर फीट)
यह सबसे आम साइज का कमरा होता है, जैसे बेडरूम या छोटा हॉल. इसके लिए 42 से 48 इंच का फैन परफेक्ट होता है. यह हवा को संतुलित तरीके से फैलाता है और आरामदायक कूलिंग देता है.
ये भी पढ़ें: सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद? जानिए सही तरीका और एक्सपर्ट्स की सलाह
बड़ा कमरा (150-300 स्क्वायर फीट)
बड़े हॉल या ड्रॉइंग रूम के लिए 52 से 56 इंच का पंखा सबसे अच्छा रहता है. इससे पूरे कमरे में हवा बराबर घूमती है और गर्मी कम महसूस होती है.
बहुत बड़ा हॉल या ऑफिस (300 से ज्यादा स्क्वायर फीट)
ऐसे बड़े स्पेस में एक पंखा काफी नहीं होता. यहां 60 इंच या उससे बड़े फैन या फिर एक से ज्यादा फैन लगाने चाहिए, ताकि हर कोने तक हवा पहुंचे.

पंखा खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कमरे की ऊंचाई (Ceiling Height) जरूर देखें.
- अगर छत ऊंची है तो डाउनरॉड वाला फैन लें.
- BLDC फैन लें, कम बिजली में ज्यादा हवा.
- पंखे की RPM (स्पीड) भी चेक करें.
- बहुत बड़ा फैन छोटे कमरे में न लगाएं.
गलत साइज के पंखे के नुकसान
- हवा ठीक से सर्कुलेट नहीं होगी.
- बिजली ज्यादा खर्च होगी.
- कमरे में गर्मी बनी रहेगी.
- नींद और आराम पर असर पड़ेगा.
सीलिंग फैन सिर्फ एक इलेक्ट्रॉनिक आइटम नहीं, बल्कि आपके आराम का बड़ा हिस्सा है. सही साइज का पंखा चुनकर आप न सिर्फ गर्मी से राहत पा सकते हैं, बल्कि बिजली की बचत भी कर सकते हैं. इसलिए अगली बार जब पंखा खरीदने जाएं, तो सिर्फ डिजाइन नहीं, साइज और कमरे के हिसाब से सोचकर फैसला लें.
ये भी पढ़ें:
तपती गर्मी में भी ये 5 पौधे आपकी घर की बालकनी को रखेंगे ठंडा!
AC की आउटडोर यूनिट कहां लगाएं? दीवार या फर्श - सही जगह चुनी तो बिजली का बिल भी आएगा कम
गर्मी में छत तपती है? बिना AC के घर ठंडा रखने के ये 4 देसी तरीके
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं