विज्ञापन

AC की आउटडोर यूनिट कहां लगाएं? दीवार या फर्श - सही जगह चुनी तो बिजली का बिल भी आएगा कम

AC Outdoor Unit Placement: अगर आप एसी लगाने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह जानना बेहद जरूरी है कि आउटडोर यूनिट को दीवार पर लगाना बेहतर है या फर्श पर रखना. सही जगह चुनकर आप न सिर्फ बेहतर ठंडक पा सकते हैं, बल्कि हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं.

AC की आउटडोर यूनिट कहां लगाएं? दीवार या फर्श - सही जगह चुनी तो बिजली का बिल भी आएगा कम
AC Outdoor Unit Placement: एसी की आउटडोर यूनिट कहां लगवाना है सबसे बेस्ट?

Best Place to Install outdoor AC Unit: गर्मियों में हर हर किसी को एसी की जरूरत महसूस होती है. कुछ लोग गर्मी से बचने की तैयारी पहले से कर लेते हैं तो कुछ समर शुरू होते ही घर में एसी लगवाने के बारे में सोचते हैं. लेकिन इन सबके बीच एक बात जिसकर कोई ध्यान नहीं देता है, वह ये कि एसी की आउटडोर यूनिट (AC Ki Outdoor Unit) कहां लगवानी चाहिए? बहुत से लोगों को इसके बारे में सही जानकारी नहीं होती है. अक्सर लोग सिर्फ इंडोर यूनिट पर ध्यान देते हैं और आउटडोर यूनिट को कहीं भी लगवा देते हैं. यही छोटी सी गलती बाद में बड़ा नुकसान कर सकती है. अगर आउटडोर यूनिट सही जगह पर नहीं लगी हो, तो AC की कूलिंग (AC Cooling) कम हो जाती है, बिजली की खपत बढ़ती है और मशीन जल्दी खराब भी हो सकती है. इसलिए यह जानना बेहद जरूरी है कि आउटडोर यूनिट को दीवार पर लगाना बेहतर है या फर्श पर रखना. सही जगह चुनकर आप न सिर्फ बेहतर ठंडक पा सकते हैं, बल्कि हर महीने आने वाले बिजली बिल में भी बचत कर सकते हैं.

आउटडोर यूनिट का काम क्या होता है?

AC की आउटडोर यूनिट घर के अंदर की गर्म हवा को बाहर निकालती है. इसमें कंप्रेसर और कंडेंसर लगे होते हैं, जो हीट को बाहर डिस्चार्ज करते हैं. अगर यह यूनिट सही तरीके से हवा पास नहीं कर पाती, तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है.

ये भी पढ़ें: अप्रैल में लगा दिए ये पौधे तो जून में भर-भरकर आएंगी सब्जियां! जानें आसान किचन गार्डन सीक्रेट

दीवार पर आउटडोर यूनिट लगाने के फायदे | Benefits of Mounting the Outdoor Unit on the Wall

दीवार पर यूनिट लगाना आजकल सबसे आम तरीका है. जमीन से ऊंचाई पर होने के कारण धूल और गंदगी कम लगती है, पानी भरने या बारिश का असर कम होता है, छोटे घरों और फ्लैट्स में स्पेस सेव होता है, बच्चों और जानवरों से सुरक्षित रहती है.

नुकसान क्या होते हैं:

  • गलत इंस्टॉलेशन होने पर वाइब्रेशन और आवाज ज्यादा हो सकती है.
  • सर्विसिंग के लिए टेक्नीशियन को दिक्कत हो सकती है.
Latest and Breaking News on NDTV

दीवार पर इस तरह लगाया लगाई जाती है एसी की आउटडोर यूनिट. (AI Image) 

फर्श पर आउटडोर यूनिट रखने के फायदे | Advantages of Placing the Outdoor Unit on the Floor

कई घरों में लोग एसी की आउटडोर यूनिट को छत या जमीन पर भी रखते हैं. इससे इंस्टॉलेशन आसान और सस्ता होता है. सर्विसिंग और मेंटेनेंस में आसानी रहती है. वाइब्रेशन कम होता है.

नुकसान क्या है?:

  • धूल-मिट्टी जल्दी जमा होती है.
  • बारिश में पानी भरने का खतरा रहता है.
  • बच्चों या जानवरों से नुकसान हो सकता है.

ये भी पढ़ें: AC ऑफ करते ही रूम हो जाता है गरम? जानिए रूम को देर तक ठंडा रखने के टिप्स

Latest and Breaking News on NDTV

फर्श पर इस तरह से लगाई जाती है एसी की आउटडोर यूनिट. (AI Image) 

सही जगह चुनते समय इन बातों का रखें ध्यान:

चाहे दीवार हो या फर्श, ये बातें हमेशा ध्यान रखें:

सीधी धूप से बचाएं: ज्यादा गर्मी से कूलिंग पर असर पड़ता है
हवा का अच्छा फ्लो हो: यूनिट के चारों तरफ खुली जगह होनी चाहिए
इंडोर यूनिट के पास हो: पाइप लंबा होगा तो एफिशिएंसी कम होगी
शोर से बचाव: बेडरूम की खिड़की के पास लगाने से बचें
मेंटेनेंस आसान हो: ऐसी जगह लगाएं जहां आसानी से सर्विस हो सके

दीवार या फर्श - कौन सी जगह है बेहतर?

अगर आपके पास सही दीवार और मजबूत स्टैंड है, तो दीवार पर लगाना ज्यादा बेहतर विकल्प माना जाता है. इससे यूनिट सुरक्षित रहती है, धूल कम लगती है और परफॉर्मेंस भी अच्छी रहती है. लेकिन, अगर आपके घर में खुली छत या जगह है, और आप नियमित सफाई कर सकते हैं, तो फर्श पर रखना भी गलत नहीं है.

AC की आउटडोर यूनिट की सही लोकेशन आपके AC की परफॉर्मेंस और बिजली बिल दोनों पर सीधा असर डालती है. दीवार पर लगाना आमतौर पर बेहतर और सुरक्षित विकल्प है, लेकिन सही वेंटिलेशन और धूप से बचाव सबसे जरूरी फैक्टर है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com