विज्ञापन

सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद? जानिए सही तरीका और एक्सपर्ट्स की सलाह

Sote samay kamre ka darwaza khula ya band: सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखना बेहतर है या बंद? जानिए अच्छी नींद, बच्चों और पालतू जानवरों के लिए सही माहौल.

सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद? जानिए सही तरीका और एक्सपर्ट्स की सलाह
सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद? सही तरीका

Best Environment for Sleeping: सोने के समय बहुत से लोगों को तब तक नींद नहीं आती जब तक माहौल उनके अनुकूल न हो. कई लोगों को दरवाजे और खिड़कियां खोल कर सोना पसंद है तो कुछ कमरे को बंद कर सोना पसंद करते हैं. कुछ हल्की रोशनी में तो कुछ पूरी तरह अंधेरा कर सोते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्सपर्ट्स के मुताबिक सोने का सबसे सही माहौल क्या होता है. किस तरह के कमरे मे सोने से अच्छी नींद आती हैं. आइए इस बारे में आपको विस्तार से समझाते हैं.

सोते समय कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद? (Should you keep your bedroom door open or closed while sleeping?)

अगर कमरे में वेंटिलेशन अच्छा है या एसी/फैन चल रहा है, तो दरवाजा बंद रखने से कोई दिक्कत नहीं होती. खराब वेंटिलेशन वाले कमरों में थोड़ा गैप छोड़ा जा सकता है.

सोते समय कमरे का सही माहौल क्यों जरूरी है?

जब हम सोने के लिए एक अच्छे माहौल की बात करते हैं, ये सलाह दी जाती है कि कमरा ठंडा और  डार्क यानी अंधेरा होना चाहिए. जब ​​मौसम ठंडा होता है तो बेहतर नींद आती है और हम आराम से सोते हैं. कमरे का तापमान लगभग 20 से 22 ℃ के बीच रखना सबसे अच्छा होता है. 

सोते वक्त कमरे का दरवाजा खुला रखें या बंद?

वहीं अंधेरा मेलाटोनिन को सक्रिय करने में मदद करता है, ये हार्मोन नींद आने के लिए जरूरी होता है. अगर आप दरवाजा खुला रख कर सोते हैं, तो इस बात की ज्यादा संभावना होती है कि हॉलवे से रोशनी कमरे में आ जाए. इसलिए अच्छा होगा अगर आप दरवाजा बंद रखें.

Latest and Breaking News on NDTV

बच्चों के कमरे का दरवाजा बंद रखना सही है या नहीं?

दरवाजा बंद रखने से आपके बच्चे के बेडरूम में शोर भी कम होगा. लेकिन जब आप बच्चे को सोने की आदत डाल रहे हों (स्लीप ट्रेनिंग), तो हम दबे पांव चलने की सलाह नहीं देते. दरवाजा बंद करें और अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या जारी रखें. इससे बच्चा धीरे-धीरे घर के सामान्य माहौल का आदी हो जाएगा.

यह भी पढ़ें

पालतू जानवरों को बेडरूम में सुलाना चाहिए या नहीं?

अगर आपके पास पालतू जानवर हैं, तो दरवाजा बंद रखने से वे बेडरूम में बिना बुलाए मेहमानों की तरह अंदर नहीं आ पाएंगे. कई बार पेट्स के खुस आने से नींद में खलल पड़ जाती है. कुछ बच्चे अपने पेट्स के साथ सोना पसंद करते हैं, लेकिन ऐसा करने से उनकी नींद में खलल पड़ सकती है, क्योंकि पालतू जानवर रात में कई बार कमरे से बाहर निकल सकते हैं. पालतू जानवर को कमरे के दरवाजे के बाहर ही सुलाएं.

FAQs

Q. सोते समय दरवाजा बंद रखना ज्यादा सुरक्षित क्यों माना जाता है?
A. बंद दरवाजा शोर और रोशनी कम करता है और नींद के माहौल को स्थिर बनाए रखता है.

Q. बच्चों को स्लीप ट्रेनिंग के दौरान दरवाजा बंद रखना ठीक है?
A. हां, इससे बच्चा घर के सामान्य शोर का आदी बनता है और बेहतर नींद लेता है.

Q. क्या पालतू जानवरों को बेडरूम में सुलाना सही है?
A. एक्सपर्ट्स के मुताबिक पेट्स की मूवमेंट नींद में बाधा डाल सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com