Vegetable Juice: टमाटर और पालक का साथ बनाया गया जूस सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है. जहां पालक आयरन का भरपूर स्त्रोत होता है वहीं टमाटर भी कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स का पावरहाउस है. इन दोनों का जूस विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होता है. ऐसे में घर में ही बेहद आसानी से इस वेजीटेबल जूस को बनाकर पिया जा सकता है. यहां जानिए पालक टमाटर जूस (Spinach Tomato Juice) को बनाने की विधि और पीने से शरीर को मिलने वाले फायदों के बारे में.
सेब का सिरका वजन को भी कर सकता है कम, जानिए इसके इस्तेमाल के तरीके और 6 फायदों के बारे में
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
पालक और टमाटर के जूस के फायदे | Spinach Tomato Juice Benefits
इस जूस को बनाने के लिए सबसे पहले पालक और टमाटर (Tomato) लेकर काट लें. अगर आप आधा किलो के करीब पालक ले रहे हैं तो एक से डेढ़ टमाटक का इस्तेमाल करें. इन दोनों चीजों को मिक्सर में डालकर पानी के साथ पीस लें. इसके बाद एक चम्मच नमक, एक नींबू का रस और 2 से 4 पुदीने के पत्ते डालकर एक बार फिर पीस लें. अब गिलास में निकालें और ताजा-ताजा पिएं.
बढ़ती है इम्यूनिटीपोषक तत्वों से भरपूर इस जूस को पीने पर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immunity) बढ़ती है. इस जूस में विटामिन सी, आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो इम्यूनिट मजबूत बनाकर शरीर को रोगों से मुक्ति दिलाने का काम करते हैं.
ब्लड प्रेशर होगा कम
पालक में अत्यधुक मात्रा में नाइट्रेट्स पाए जाते हैं जो कि एक प्रकार का कंपाउंड है जो रक्त वाहिनियों में घुल जाता है. इस कारण ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) कम करके यह ब्लड फ्लो को बेहतर करने में असर दिखा सकता है. इसीलिए पालक-टमाटर के इस जूस का सेवन हाई बीपी में किया जा सकता है.
शरीर में जमा गंदे टॉक्सिंस को दूर करने में भी इस जूस का अच्छा असर देखने को मिलता है. टॉक्सिन दूर करने का मतलब है शरीर की अंदरूनी सफाई जिससे सेहत तो दुरुस्त होती ही है साथ ही त्वचा पर भी अच्छा असर देखने को मिलता है. चेहरे पर ग्लो लाने के लिए इस जूस को पिया जा सकता है.
शरीर के फैट को पिघलाने (Fat Loss) में सब्जियों का खासा प्रभाव देखने को मिलता है. इस चलते इस जूस को वेट लॉस के लिए हर तीसरे-चौथे दिन पीना अच्छा रहता है. इसमें फाइबर भी अच्छी मात्रा में मिलता है जो पेट को लंबे समय तक भरा होने का एहसास देने में मददगार है.
क्या आप जानते हैं शहद वाला दूध पीने के फायदे, पेट की इस बड़ी दिक्कत को चुटकियों में कर देता है दूर
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं