विज्ञापन

होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका

मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर ने ड्राई लिप्स की परेशानी को दूर करने और होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं-

होंठ बार-बार फट जाते हैं तो क्या करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताया होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का असरदार तरीका
फटे होंठ जल्दी कैसे ठीक करें?
(Photo Credit: NDTV)

मौसम बदलते ही होंठों का ड्रई होना और फटना आम बात है. कई बार अच्छे से अच्छा लिप बाम लगाने के बाद भी ड्राई होंठों की परेशानी दूर नहीं होती है. हम दिनभर लिप बाम लगाते रहते हैं, लेकिन फिर भी होंठ सूखे रहते हैं. होंठों पर पपड़ी जमने लगती है और कभी-कभी दर्द भी होने लगता है. अगर आपके साथ भी अक्सर ऐसा होता है, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है. मशहूर डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वड़ैच गरेकर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ड्राई लिप्स की परेशानी को दूर करने और होंठों को हमेशा सॉफ्ट रखने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं- 

क्या कहती हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर गरेकर कहती हैं, अगर आपके होंठ भी हमेशा फटे रहते हैं या होंठों पर पपड़ी जैसी जमी रहती है, तो 5 बातों पर ध्यान देना जरूरी है. 

लिप बाम लगाने से पहले लगाएं मॉइस्चराइजर

सबसे पहले डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, ड्राई होंठों पर कभी भी सीधे लिप बाम न लगाएं. पहले होंठों पर मॉइस्चराइजर की एक पतली परत लगाएं, इसके बाद लिप बाम लगाएं. इसके लिए किसी लाइट और बिना खुशबू वाले मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें. 

बार-बार होंठों पर जीभ न लगाएं

होंठ सूखने पर कई लोग बार-बार जीभ फेरने लगते हैं. ऐसा करने से बचें. डर्मेटोलॉजिस्ट बताती हैं, होंठों पर जीभ फेरने से परेशानी और बढ़ सकती है. लार में मौजूद एंजाइम होंठों की नाजुक त्वचा को परेशान कर सकते हैं, साथ ही लार सूखने के बाद होंठ पहले से ज्यादा ड्राई हो जाते हैं. इसलिए होंठों को बार-बार चाटने से बचें. 

मैट लिपस्टिक का इस्तेमाल कम करें

स्किन एक्सपर्ट के मुताबिक, अगर आप मैट लिपस्टिक ज्यादा लगाते हैं, तो इससे भी होंठ फटने की परेशानी ज्यादा हो सकती है. ऐसे में कुछ समय के लिए मैट लिपस्टिक से दूरी बनाएं. इसकी जगह आप ग्लॉसी या मॉइस्चराइजिंग लिपस्टिक का इस्तेमाल कर सकते हैं.

एंटी-एक्ने क्रीम होंठों से दूर रखें

अगर आपके चेहरे पर एक्ने-पिंपल हैं और इन्हें कम करने के लिए आप किसी एंटी-एक्ने क्रीम का इस्तेमाल करते हैं, तो ध्यान रखें कि ये क्रीम होंठों के आसपास न लगे. इस तरह की क्रीम में कुछ ऐसे इंग्रेडिएंट्स होते हैं, जो भी आपके लिप्स को ड्राई बना सकते हैं. साथ ही इनसे होंठों पर जलन की परेशानी भी बढ़ सकती है. इसलिए ऐसी क्रीम को अपने होंठो से दूर रखें.

रात में सोने से पहले करें ये काम 

इन सब से अलग डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, सूखे होंठों को ठीक करने के लिए रोज रात को सोने से पहले होंठों पर अच्छी मात्रा में मॉइस्चराइजर लगाएं. इसके बाद ऊपर से थोड़ी पेट्रोलियम जेली लगा लें. पेट्रोलियम जेली होंठों पर एक परत बना लेती है, जिससे रातभर होंठों में नमी बनी रहती है. इससे सुबह उठने पर आपको अपने होंठ ज्यादा मुलायम महसूस हो सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान 

डर्मेटोलॉजिस्ट कहती हैं, आमतौर पर इन बातों का ध्यान रखकर थोड़े दिनों में ड्राई और फटे होंठों की परेशानी ठीक हो जाती है. लेकिन अगर ऐसा ना हो, होंठ लगातार फट रहे हैं, उनमें खून निकल रहा है या सूजन और जलन बनी हुई है, तो एक बार एक्सपर्ट को जरूर दिखाएं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- चेहरे पर केले का छिलका रगड़ने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें कितना असरदार है ये नुस्खा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skin Care, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com