- स्वास्थ्य के लिए अच्छा है शहद वाला दूध.
- पेट की दिक्कतें होती हैं दूर.
- नींद भी आती है अच्छी.
Healthy Drinks: शहद और दूध दो ऐसी खानपान की चीजें हैं जिन्हें इनके बेहतरीन गुणों के लिए जाना जाता है. कहना गलत नहीं होगी कि दूध में शहद डालकर (Honey Milk) पीना सेहद के लिए जादू जैसा काम करता है. शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के साथ-साथ एंटी-माइक्रोबियल गुण भी पाए जाते हैं जिस चलते इसे सेहत, स्किन और बालों से जुड़ें नुस्खों में इस्तेमाल किया जाता है. वहीं, दूध कैल्शियम, प्रोटीन और लैक्टिक एसिड समेत कई मिनरल्स और हीलिंग गुणों से भरपूर होता है. जानिए शहद वाला दूध किन-किन स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों (Health Problems) को दूर करने में असरदार है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शहद वाला दूध पीने के फायदे | Benefits Of Drinking Honey Milk
कब्ज करे दूर
एक गिलास दूध में शहद डालकर पीने पर कब्ज (Constipation) से राहत मिल सकती है. यह दूध पाचन को बेहतर करने में असरदार है जिससे पाचन प्रक्रिया सुधरती है और कब्ज के साथ-साथ पेट की ऐंठन भी दूर होती है.
शहद वाले दूध को पीने पर हड्डियों की सेहत भी दुरुस्त रहती है. यह हड्डियों के विकास में सहायक है. साथ ही, कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाता है.
शरीर का स्टेमिना बढ़ाने के लिए भी इस दूध का सेवन किया जा सकता है. रोजाना सुबह इस दूध को पीने पर शरीर को जरूरी कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन मिलते हैं जो एनर्जी (Energy) बढ़ाते हैं.
बैक्टीरिया से मिलता है छुटकारा
एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद वाला दूध शरीर से बैक्टीरिया की छुट्टी कर देता है. इस दूध को पीने पर बैक्टीरिया से होने वाली दिक्कतें भी दूर रहती हैं.
जिन लोगों को रात में जल्दी नींद नहीं आती या फिर इंसोमनिया (Insomnia) की दिक्कत है, वे इस दूध को रोजाना पी सकते है. रात में शहद वाला दूध शरीर को आराम देता है जिससे अच्छी नींद आने में मदद मिलती है.
सेब का सिरका वजन को भी कर सकता है कम, जानिए इसके इस्तेमाल के तरीके और 6 फायदों के बारे में
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं