ब्रिक्स (BRICS) दुनिया के प्रमुख उभरते हुए बाजारों और विकासशील देशों का एक अंतरराष्ट्रीय और अंतर-सरकारी संगठन है. ब्रिक्स (BRICS) को आमतौर पर दुनिया की उभरती अर्थव्यवस्थाओं के समूह के रूप में जाना जाता है, लेकिन अब इस संगठन ने एक अनोखा ब्यूटी कॉन्टेस्ट भी शुरू कर दिया है. BRICS International Beauty Contest 2026 पहली बार रूस के कजान में आयोजित हुआ. इसमें अलग-अलग 17 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया. चलिए आपको बताते हैं कैसे और क्यों ब्रिक्स इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट शुरू हुआ.
ब्रिक्स इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट
ब्रिक्स (BRICS) देशों का अपना ब्यूटी कॉन्टेस्ट होता है, जिसे 'ब्रिक्स इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट' (BRICS International Beauty Contest) कहा जाता है. इस प्रतियोगिता को सिर्फ खूबसूरती तक सीमित नहीं रखा गया, बल्कि संस्कृति, प्रतिभा, व्यक्तित्व, सोच और महिला नेतृत्व को भी महत्व दिया गया.
ब्रिक्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट कब और कहां शुरू हुआ?
ब्रिक्स इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट का पहला संस्करण मार्च 2026 में आयोजित किया गया. इसका ग्रैंड फिनाले 7 मार्च 2026 को हुआ था. इस पहले कॉन्टेस्ट की मेजबानी रूस के कजान (Kazan) शहर ने की थी. इस ब्यूटी कॉन्टेस्ट का मकसद केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि विभिन्न देशों की महिलाओं को अपनी पहचान, प्रतिभा, सामाजिक सोच और सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत करने का अवसर देना था.
क्यों शुरू किया गया यह कॉन्टेस्ट?
आयोजकों के अनुसार, BRICS Beauty Pageant को सदस्य और साझेदार देशों के बीच सांस्कृतिक कूटनीति (Cultural Diplomacy) को बढ़ावा देने के लिए शुरू किया गया. इसका मकसद केवल ग्लैमर नहीं, बल्कि विभिन्न देशों की महिलाओं को अपनी पहचान, प्रतिभा, सामाजिक सोच और सांस्कृतिक विरासत प्रस्तुत करने का अवसर देना था. प्रतियोगिता में प्रतिभागियों का मूल्यांकन केवल बाहरी व्यक्तित्व से नहीं, बल्कि उनके विचारों, सामाजिक योगदान, राष्ट्रीय संस्कृति के प्रतिनिधित्व और व्यक्तिगत कहानियों के आधार पर भी किया गया.
साउथ अफ्रीका की सुंदरी बनी थी पहली विजेता
दक्षिण अफ्रीका की अभिनेत्री और मॉडल मिलिसेंट म्फोलोदी ट्लोउ ने 17 देशों की प्रतिभागियों को पछाड़कर इस कैटेगरी का पहला खिताब अपने नाम किया. दक्षिण अफ्रीका की मिलिसेंट म्फोलोदी ट्लोउ ने पहली MRS BRICS का खिताब जीता, जबकि MISS BRICS का ताज रूस की वैलेंटिना अलेक्सेवा के नाम रहा.
2027 में कहां होगा ब्रिक्स ब्यूटी कॉन्टेस्ट
ब्रिक्स इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेस्ट 2027 भारत में आयोजित की जाएगी. यह घोषणा कजान में आयोजित पहली प्रतियोगिता के परिणामों के बाद की गई. प्रतियोगिता की अध्यक्ष दिनारा साल्याखोवा के अनुसार, ब्रिक्स के विभिन्न सदस्य देश मेजबान देशों के रूप में कार्य करेंगे.
यह भी पढ़ें:- सिर्फ एक आदत बदल सकती है पूरी जिंदगी, डॉ. विकास दिव्यकीर्ति ने बताया सफलता का आसान सूत्र
यह भी पढ़ें:- 50 की उम्र में भी ग्लो करेगी स्किन, मलाइका अरोड़ा भी सोने से पहले करती हैं ये सिंपल स्किनकेयर रूटीन फॉलो
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं