त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है. आप घर की सफाई में तो जुट गए हैं. दीवारों की सफाई से लेकर फर्नीचर तक आपने साफ दिया है. किचन और बर्तन भी चमका दिए हैं, लेकिन एक चीज है, जिसे अकसर सभी नजरअंदाज कर देंते हैं. जी हां, हम बात कर रहे हैं स्विच बोर्ड की. रोज ऑन और ऑफ करते समय हाथ लगता है. कई बार हाथ साफ होते हैं और कई बार हाथ गंदे, ऐसे में अकसर स्विच बोर्ड गंदे हो जाते हैं. आप इन्हें साफ भी कर लेते हैं, लेकिन कपड़े से पोंछना काफी नहीं है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर के सारे स्विच बोर्ड साफ और चमकते नजर आएं तो ये रामबाण नुस्खा आजमाकर देखिए.
स्विच बोर्ड की सफाई करते समय करें ये जरूरी काम
स्विच बोर्ड साफ करने से पहले उस सर्किट की बिजली सप्लाई पूरी तरह बंद कर दें. केवल स्विच को बंद करना काफी नहीं है. आप मेन स्विच या संबंधित सर्किट ब्रेकर बंद करने के बाद ही सफाई शुरू करें. इसके अलावा, स्विच बोर्ड पर सीधे पानी, नींबू का रस या कोई दूसरा तरल चीज ना डालें. सफाई के दौरान बोर्ड और उसके आसपास की जगह पूरी तरह सूखी होनी चाहिए. इसके अलावा बिजली का कनेक्शन बंद होने के बाद भी किसी भी तरल पदार्थ को बोर्ड के अंदर जाने से बचाना जरूरी है.
यह सफेद चीज से चमक जाएगा बोर्ड
सफेद प्लेन टूथपेस्ट का इस्तेमाल कुछ प्लास्टिक सतहों पर जमी हल्की गंदगी और निशान हटाने के लिए कर सकते हैं. आप थोड़ा सा टूथपेस्ट किसी पुराने, मुलायम टूथब्रश पर लगाएं और स्विच बोर्ड की बाहरी जगह पर हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद कोनों और किनारों पर खास ध्यान दें, क्योंकि वहां ज्यादा धूल जमा होती है. सफाई के बाद सूखे और मुलायम कपड़े से टूथपेस्ट को पूरी तरह से हटा दें. इस बात का भी ध्यान रखें कि हर स्विच बोर्ड की प्लास्टिक फिनिश एक जैसी नहीं होती. ऐसे में किसी छोटे और कम दिखाई देने वाले हिस्से पर इसे आजमाना बेहतर है.
नींबू और नमक से चमक जाएंगे
नींबू और नमक का इस्तेमाल वैसे तो घर की कई चीजों की सफाई में किया जाता है. नींबू में मौजूद एसिड गुण गंदगी को एकदम साफ कर देते हैं. वहीं नमक हल्के घर्षण के जरिए निशान हटाने में मददगार हैं. मगर स्विच बोर्ड बिजली से जुड़ा सामान है, इसलिए इस तरीके में अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत होती है. नींबू या किसी भी लिक्विड चीज को सीधे बोर्ड पर न लगाएं. अगर बिजली पूरी तरह से भी बंद है, फिर भी बहुत कम मात्रा में नमी वाले कपड़े से केवल बाहरी जग से ही स्विच को साफ करें. इसके बाद तुरंत सूखे कपड़े से पोंछ दें. किसी भी लिक्विड को स्विच, सॉकेट या किनारों के अंदर जाने न दें.

गंदे स्विचबोर्ड कैसे साफ करें?
सारा कालापन हो जाएगा मिनटों में दूर
वैसे कुछ स्विच बोर्ड पर लंबे समय से जमा गंदगी, स्याही या रगड़ के निशान सामान्य सफाई से नहीं निकलते. ऐसे निशानों को साफ करने के लिए केमिकल का इस्तेमाल करने के बजाय पहले हल्के क्लीनिंग तरीके आजमाना बेहतर है. इसके लिए आप नाखून साफ करने वाले रिमूवर जैसे सॉल्वेंट कुछ प्लास्टिक की सतह को नुकसान पहुंचा सकते हैं. उसका रंग बदल सकते हैं या चमकदार फिनिश खराब कर सकते हैं. इन्हें स्विच बोर्ड पर इस्तेमाल करना सामान्य सफाई के लिए अच्छा ऑप्शन है. खासकर अगर बोर्ड पर प्रिंटेड निशान, पेंट या सजावटी कोटिंग वगैरह की गई है, तो केमिकल से बचें.
रोजाना सूखे कपड़े से करें सफाई
आप चाहते हैं कि स्विच बोर्ड पर ज्यादा कालापन या गंदगी ना जमे तो उनकी नियमित सफाई करें. हफ्ते में एक बार सूखे माइक्रोफाइबर या मुलायम कपड़े से सारी धूल साफ करें.इससे उंगलियों के निशान जमा नहीं होंगे. अगर बोर्ड पर सिर्फ हल्की गंदगी ही होगी. और आपको किसी भी तरह के तेज क्लीनर की जरूरत नहीं पड़ेगी. रोजाना और हल्की सफाई करना बेहतर ऑप्शन है.
इन गलतियों से बचें
कभी भी स्विच बोर्ड पर पानी का छिड़काव न करें. गीले हाथों से उसे न छुएं और सफाई के दौरान गीले फर्श पर खड़े होकर काम बिल्कुल न करें. किसी भी लिक्विड क्लीनर को सीधे स्विच या सॉकेट में डालना खतरनाक हो सकता है. सफाई पूरी करने के बाद बोर्ड और आसपास की सतह एकदम सूखा दें. फिर बिजली की सप्लाई चालू करें. अगर स्विच बोर्ड लूज है, टूटा हुआ है, उसमें जलने के निशान भी हैं या किसी सॉकेट से स्पार्किंग आ रही है, तो खुद सफाई या मरम्मत करने के बजाय किसी योग्य इलेक्ट्रीशियन एक्सपर्ट की मदद लें.
एप्पल के नए आईफोन लॉन्च हुआ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं