विज्ञापन

सावन में ये वायरल घुंघरू वाली चूड़‍ियां क्‍यों हर लड़की को आ रही हैं पसंद, देख‍िए फैंसी बैंगल्‍स के Photos

सावन के ल‍िए चूड़‍ियां ढूंढ रहे हैं तो ये वायरल चुड़ी जरूर एक बार ट्राई करें. इन्‍हें कश्‍मीरी चूड़‍ियां भी कहते हैं और सावन में ये चूड़‍ियां लेटेस्‍ट ट्रेंड है. इन्‍हें आप हर तरह की चूड़‍ियों के साथ मैच कर सकते हैं.

सावन में ये वायरल घुंघरू वाली चूड़‍ियां क्‍यों हर लड़की को आ रही हैं पसंद, देख‍िए फैंसी बैंगल्‍स के Photos
सावन पर पहन‍िए वायरल बैंगल्‍स.

सावन में हरी चूड़‍ियां आप अपने ल‍िए ढूंढ रही हैं तो आप ये वायरल चूड़‍ियां जरूर खरीदें. इन द‍िनों ये चूड़‍ियां  सबसे ज्‍यादा पसंद की जा रही हैं. आप सावन पर कांच की चूड़‍ियों के साथ इन्‍हें पहन सकती हैं. यह आपकी हर ड्रेस के साथ खूब फबेंगी. हाल में सारा अली खान के हाथों में भी ये खूबसूरत चूड़‍ियां  नजर आई थीं. उसके बाद से हर लड़की इन्‍हें सर्च कर रही हैं. आप इन घुंघरू वाली चूड़‍ियों को अपनी क‍िसी भी ट्रड‍िशन ड्रेस या यूं कहे क‍ि साड़ी या सूट के साथ मैच करके पहन सकती हैं. यहां देख‍िए आप क‍िस तरह से कांच की चूड़‍ियों के साथ ये घुंघरू वाली चूंड़‍ियां मैच करके पहन सकती हैं. इन घुंघरू वाली चूड़‍ियों को कश्‍मीरी चूड़‍ियां भी कहते हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

घुंघरू वाली चूड़‍ियां पहन‍िए सावन पर 


सावन पर कांच की चूड़‍ियां पहनना शुभ माना जाता है. आप सावन पर हरी चूड़‍ियां खरीद कर लाईं हैं तो उसके साथ ये वायरल चूड़‍ियां जरूर म‍िक्‍स एंड मैच करके पहनें. ये घुंघरू वाली चूड़‍ियां आपकी कांच की चूड़‍ियों के साथ बेहद ही खूबसूरत लगती हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

 दो रंगों में म‍िलेगी कश्‍मीरी चूड़‍ियां 

सावन पर आप कांच की चूड़‍ियों के साथ घुंघरू वाली बैंग्‍लस लेने का सोच रही हैं, तो आपको यह दो रंग में म‍िल जाएंगी. एक गोल्‍डन कलर में और दूसरी स‍िल्‍वर कलर में. वैसे सारे कांच की चूड़‍ियों के साथ गोल्‍डन कलर की घुंघरू चुड़ी बहुत ही सुंदर लगती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

कीमत है कम, इस्‍तेमाल होगा लंबा 

घुंघरू वाली चूड़‍ियां कीमत में बेहद ही कम है और यह हर ड्रेस पर बहुत फबती है. अगर आप वाकई सावन में खूबसूरत और ट्रेंडी चूड़‍ियां ढूंढ रही हैं तो इससे बेस्‍ट हो ही नहीं सकती है. इन चूड़‍ियों की खूबी ये है क‍ि ये लंबा चलती हैं. मेटल से बनी यह चूड़‍ियां कभी टूटती नहीं हैंं और ये लंबे समय तक चलती हैं. 

यह भी पढ़ें- ये 5 साइन दिखें, तो समझ जाएं Genius है आपका बच्चा, Child Psychologist ने बताया कब नहीं करनी चाहिए रोक-टोक

 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Bangles
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com