विज्ञापन

गर्मी में AC नहीं, ये फैब्रिक पहन लो! शरीर रहेगा ठंडा, पसीना भी बोलेगा टाटा

Best Fabric For Summer: इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आपको अपने कपड़ों पर भी ध्यान देना चाहिए. यहां पर कपड़ों पर ध्यान देने से मतलब है कि आप किस फैब्रिक का कपड़ा पहन रहे हैं. 

गर्मी में AC नहीं, ये फैब्रिक पहन लो! शरीर रहेगा ठंडा, पसीना भी बोलेगा टाटा
गर्मियों में किस फैब्रिक के कपड़े पहनने चाहिए. ( Image-AI)

Best Fabric For Summer: चुभती, जलती और दिमाग खराब कर देने वाली गर्मी ने दस्तक दे दी है. ऐसे में हम ऐसे तरीकों को खोज में रहते हैं जो हमको इस गर्मी से राहत दिलाने में मदद करें. हालांकि एसी और कूलर तो आज के समय में हर जगह पर रहते हैं लेकिन ये हर वक्त आपके साथ नहीं रह सकते हैं. इसलिए इस चिलचिलाती गर्मी से राहत पाने के लिए आपको अपने कपड़ों पर भी ध्यान देना चाहिए. यहां पर कपड़ों पर ध्यान देने से मतलब है कि आप किस फैब्रिक का कपड़ा पहन रहे हैं. 

सही तरह के फैब्रिक का चपनाव ना सिर्फ आपको गर्मी से राहत देता है बल्कि आपके शरीर को ठंडक का भी एहसास दिलाता है. कई लोगों को कपड़ों के फैब्रिक के बारे में ज्यादा समझ नहीं होती है और इस वजह से वो महंगे और स्टाइलिश कपड़े तो खरीद लेते हैं लेकिन इनमें गर्मी लगती है जिससे परेशानी होने लगती है. तो चलिए आपको बताते हैं वो फैब्रिक्स जो आपको गर्मी से बचाने में मदद करेंगे. 

आपको बता दें कि कुछ फैब्रिक्स ऐसे होते हैं जो पसीने को सोख लेते हैं और हवा को आसानी से पास होने देते हैं, जिस वजह से शरीर में ठंडक बनी रहती है. इसलिए आपको गर्मियों के मौसम में इसी तरह के फैब्रिक वाले कपड़े लेने चाहिए. जो आपको ठंडक का अनुभव दे सके. तो चलिए जानते हैं वो फैब्रिक्स जो गर्मियों के लिए बेस्ट होते हैं. 

ये भी पढ़ें: तपती गर्मी में भी ये 5 पौधे आपकी घर की बालकनी को रखेंगे ठंडा!

सबसे ठंडा कपड़ा कौन सा होता है? ( Best Cloth Fabric For Summer)

Latest and Breaking News on NDTV

1. कॉटन (Cotton) 

गर्मियों के लिए कॉटन सबसे बेस्ट फैब्रिक होता है. इसे लोग गर्मियों में खूब पहनते हैं और ये ठंडा कपड़ा भी माना जाता है. ये नेचुरल फाइबर होता है जो पसीने को आसानी से सोख लेते है और हवा को भी सही से पास होने देता है. इसलिए गर्मियों में कॉटन के कपड़े पहनना बेस्ट होता है. कॉटन के कपड़े लाइट और सॉफ्ट होते हैं, इसलिए ये शरीर को ठंडा फील कराने में मदद करते हैं. 

2. लिनेन (Linen) – सुपर कूल फैब्रिक

गर्मियों के लिए लिनेन Linen भी एक सुपर कूल फैब्रिक है जिसे लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं. लिनने फ्लैक्स प्लांट से बनता है और ये कॉटन से भी ज्यादा हवा पास करता है और गर्मी से राहत दिलाने में मदद करता है. इसके साथ ही लिनेन के कपड़े जल्दी सूख जाते हैं और पसीना भी सोख लेते हैं, जिससे शरीर ठंडा बना रहता है.

3. रेयॉन (Rayon) – हल्का और सॉफ्ट

गर्मियों में पहनने के लिए रेयॉन का कपड़ा भी बेस्ट है. ये एक सेमी-सिंथेटिक फैब्रिक होता है जो हुत लाइट और सॉफ्ट होता है. यही वजह है कि ये स्किन को ठंडा पील कराने में मदद करता है. 

4. खादी (Khadi) – देसी और कूल

गर्मियों के लिए खादी (Khadi) भी बिल्कुल देसी और कूल फैब्रिक है. ये भारत का पारंपरिक कपड़ा है, और इसको हाथ से बनाया जाता है. ये गर्मियों में शरीर को ठंडा रखता है और सर्दियों में गर्म रखने में मदद करता है.

गर्मी में किस फैब्रिक के कपड़े नहीं पहनने चाहिए

गर्मियों में पॉलिएस्टर और नायलॉन जैसे सिंथेटिक कपड़ों को पहनने से बचना चाहिए. इस फैब्रिक के कपड़े हवा को आर-पार नहीं जाने देते हैं और पसीने को भी रोकते हैं. जिस वजह से गर्मी और चिपचिपाहट होती है. 

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com