विज्ञापन

एसी में कर दीजिए ये वाली सेटिंग, होगी जबरदस्त कूलिंग, बिल भी आएगा कम

क्या आपने एसी के रिमोट को ध्यान से देखा होगा तो उसमें कई मोड होते हैं. जिसमें कूलिंग और टर्बो मोड भी है. आपको पता है कि इन दोनों में कौन सा मोड आपके कमरे को अच्छी कूलिंग देने में मदद करेगा और साथ ही आपकी जेब पर भी भारी ना पड़े

एसी में कर दीजिए ये वाली सेटिंग, होगी जबरदस्त कूलिंग, बिल भी आएगा कम
एसी में कर दीजिए ये वाली सेटिंग, होगी जबरदस्त कूलिंग.

AC ka Bill Kaise Kam Kare: गर्मियों के मौसम में हम जैसे ही घर पहुंचते हैं सबसे पहले हमारी आंखें एसी का रिमोट खोजती हैं. लगता है कितनी जल्दी एसी की ठंडी हवा से कमरा शिमला जैसा हो जाए. हम आते ही रिमोट को उठाकर एसी ऑन कर देते हैं. लेकिन क्या आपने एसी के रिमोट को ध्यान से देखा होगा तो उसमें कई मोड होते हैं. जिसमें कूलिंग और टर्बो मोड भी है. आपको पता है कि इन दोनों में कौन सा मोड आपके कमरे को अच्छी कूलिंग देने में मदद करेगा और साथ ही आपकी जेब पर भी भारी ना पड़े. तो चलिए जानते हैं कि एसी का टर्बो मोड और कूल मोड क्या है और इसका आपकी जेब पर कैसा असर पड़ेगा.

एसी का टर्बो मोड और कूलिंग मोड क्या होता है?

Latest and Breaking News on NDTV

टर्बो मोड कैसे काम करता है?

जब आप बाहर से आते हैं तो आपको चाहिए होता है कि आपका कमरा तुरंत ठंडा हो जाए तो इस तरह में आपके लिए टर्बो मोड बेस्ट होता है.  जब आप एसी को टर्बो मोड या हाई पॉवर मोड पर ऑन करते हो तो, इस मोड में एसी को ऑन करते ही एसी का कंप्रेसर और पंखा फुल स्पीड में काम करने लगता है. जिससे कमरा अच्छे से ठंडा होने लगता है.

कूलिंग मोड क्या है?

अमूमन लोग एसी को कूलिंग मोड में रखते हैं. ये एसी का एक स्टैंडर्ड मोड होता है. इसमें आप टेंपरेचर को अपने हिसाब से कम और ज्यादा कर सकते हैं. जब रूम का टेंपरेचर आप सेट करते हैं तो कमरे का टेंपरेचर उतना पहुंचने पर एसी का कंप्रेसर बंद हो जाता है और अपनी स्पीड स्लो कर देता है.

ये भी पढ़ें: नोएडा में खरीदना है सबसे सस्ता फर्नीचर, ये जगह है बेस्ट, बचत के साथ मिलेगा क्लासी सामान

किसमें बचती है ज्यादा बिजली

अगर बात बिजली बचाने और किफायती तरीके से एसी चलाने की हो रही है तो कूलिंग मोड ज्यादा बेहतर ऑप्शन होता है. जब आप टेंपरेचर को 24 डिग्री पर सेट करते हैं तो एसी पर ज्यादा प्रेसर नहीं पड़ता है और बिजली भी कम खर्च होती है. ये मोड तब के लिए सही है जब आप लंबे समय तक कमरे में बैठने वाले हों या रात को सोने जा रहे हों.

ये ट्रिक आएगी काम

अगर आप बिजली के बिल को कम करना चाहते हैं तो आप जब कमरे में जाएं तो 10-25 मिनट के लिए टर्बो मोड ऑन कर दें. जब कमरा ठंडा हो जाए और तब आप एसी को कूलिंग मोड पर सेट कर दें.  

History of Samosa- Swaad Ka Safar | समोसे का इतिहास | जानें ईरान से भारत कैसे पहुंचा समोसा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AC Modes, Turbo Mode AC, Cool Mode AC, Air Conditioner Energy Saving, AC Turbo Vs Cool Mode, Best AC Mode For Instant Cooling, How To Reduce AC Electricity Bill, AC Cooling Tips And Tricks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com