विज्ञापन

Window AC vs Split AC: गर्मी में ठंडक का असली हीरो कौन? जान लीजिए आपके घर के लिए कौन सा रहेगा परफेक्ट

Ac Guide For Home: क्या कम कीमत वाला विंडो एसी सही है या स्टाइलिश और साइलेंट स्प्लिट एसी? यहां जानिए आपके घर के हिसाब से कौन सा एसी परफेक्ट रहेगा.

Window AC vs Split AC: गर्मी में ठंडक का असली हीरो कौन? जान लीजिए आपके घर के लिए कौन सा रहेगा परफेक्ट
Window AC vs Split AC: अक्सर लोग इन दोनों एसी को लेकर कंफ्यूज हो जाते हैं.

Window AC vs Split AC Difference: गर्मी का मौसम आते ही घर में सबसे जरूरी चीज बन जाती है एयर कंडीशनर. तेज धूप और बढ़ते तापमान के बीच एक सही AC न सिर्फ ठंडक देता है, बल्कि आपके पूरे लाइफस्टाइल को आरामदायक बना देता है. आजकल मार्केट में दो सबसे पॉपुलर ऑप्शन हैं- विंडो एसी (Window AC) और स्प्लिट एसी (Split AC) लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि उनके घर के लिए कौन सा बेहतर रहेगा. क्या कम कीमत वाला विंडो एसी सही है या स्टाइलिश और साइलेंट स्प्लिट एसी? यहां हम इन दोनों के बीच कीमत, बिजली की खपत, कूलिंग और डिजाइन जैसे जरूरी पहलुओं पर आसान भाषा में तुलना करेंगे, ताकि आप अपनी जरूरत के हिसाब से सही चुनाव कर सकें.

शोर और कम्फर्ट का फर्क:

स्प्लिट एसी का सबसे बड़ा फायदा है इसका साइलेंट ऑपरेशन. क्योंकि, इसका कंप्रेसर बाहर होता है, इसलिए कमरे के अंदर आवाज बहुत कम आती है. विंडो एसी में सारे पार्ट्स एक ही यूनिट में होते हैं, इसलिए इसमें आवाज थोड़ी ज्यादा होती है. अगर आपको शांत माहौल पसंद है, तो स्प्लिट एसी बेहतर रहेगा.

ये भी पढ़ें: गर्मियों में तपती छत को ठंडा करने के लिए अपनाएं ये 4 तरीके

लाइफस्टाइल और स्पेस के हिसाब से कौन बेहतर?

अगर आपका कमरा छोटा है, बजट सीमित है और इंस्टॉलेशन आसान चाहिए, तो विडो एसी एक प्रैक्टिकल विकल्प है. लेकिन, अगर आप अपने घर को मॉडर्न लुक देना चाहते हैं, कम आवाज और बेहतर कूलिंग चाहते हैं, तो स्प्लिट एसी आपके लाइफस्टाइल के लिए ज्यादा सूटेबल रहेगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Image Credit : AI Image 

डिजाइन और इंस्टॉलेशन में अंतर:

विंडो एसी एक सिंगल यूनिट मशीन होती है, जिसमें सभी पार्ट्स एक ही बॉक्स में होते हैं. इसे खिड़की या दीवार में आसानी से फिट किया जा सकता है. अगर आपके घर में पहले से विंडो स्पेस है, तो इसे लगाना काफी आसान और सस्ता होता है.

वहीं स्प्लिट एसी दो हिस्सों में आता है, एक इंडोर यूनिट (जो कमरे में लगती है) और दूसरा आउटडोर यूनिट (जो बाहर लगाया जाता है). इसका इंस्टॉलेशन थोड़ा कॉम्प्लेक्स होता है और दीवार में ड्रिलिंग की जरूरत पड़ती है, लेकिन यह देखने में ज्यादा स्टाइलिश लगता है.

ये भी पढ़ें: मैंने 120 दिन तक फ्राइड फूड नहीं खाया, नतीजे देखकर खुद हैरान रह गया, 23 साल के अवधेश ने साझा किया अनुभव

कीमत और बजट का फर्क

अगर आप बजट में AC लेना चाहते हैं, तो Window AC आपके लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है. इसकी शुरुआती कीमत कम होती है और इंस्टॉलेशन भी सस्ता पड़ता है.

दूसरी तरफ, स्प्लिट एसी की कीमत ज्यादा होती है, खासकर 1.5 टन या उससे बड़े मॉडल में. लेकिन, इसमें आपको एडवांस फीचर्स, बेहतर डिजाइन और ज्यादा कंफर्ट मिलता है.

बिजली की खपत और कूलिंग

बिजली की खपत के मामले में स्प्लिट (खासकर इनवर्टर टेक्नोलॉजी वाले) ज्यादा एफिशिएंट होते हैं. ये कमरे के तापमान के हिसाब से अपनी पावर एडजस्ट करते हैं, जिससे बिजली की बचत होती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से मुंबई अब 12 घंटे में! जानिए ट्रैवलर्स के लिए दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेस-वे के फायदे, रूट, टोल और ट्रैवल टाइम

विंडो एसी थोड़े ज्यादा बिजली खपत कर सकते हैं, लेकिन छोटे कमरे (100-150 sq ft) के लिए ये काफी अच्छे होते हैं. वहीं बड़े कमरे के लिए स्प्लिट एसी बेहतर कूलिंग देता है और हवा को पूरे कमरे में समान रूप से फैलाता है.

विंडो एसी और स्प्लिट एसी दोनों के अपने फायदे और कमियां हैं. सही चुनाव आपके बजट, कमरे के साइज और जरूरतों पर निर्भर करता है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com