विज्ञापन

Heatwave में AC हो जाता है फेल? ये 5 ट्रिक्स मिनटों में कमरे को कर देंगी ठंडा

AC Cooling Tips: जब आप बाहर गर्मी से निकलकर घर जाते हैं तो आपको कमरे में तुरंत ठंडक चाहिए होती है लेकिन एसी चलाने के बाद भी कमरे को ठंडा होने में कुछ समय लगता है. ऐसे में अगर आप कमरे को जल्दी ठंडा करना चाहते हैं और रूम को देर तक ठंडा रखना चाहते हैं तो आपको कुछ ट्रिक्स जरूर पता होनी चाहिए.

Heatwave में AC हो जाता है फेल? ये 5 ट्रिक्स मिनटों में कमरे को कर देंगी ठंडा
AC चलाने के बाद भी रूम नहीं हो रहा है ठंडा? जानिए ये ट्रिक्स.( Image Credit-AI)

AC Cooling Tips: देशभर में गर्मी ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है. इस तेज धूप और चलने वाली हीटवेव में एसी और कूलर भी बेसअर हो जाते हैं. अगर आपका भी AC सही से कूलिंग नहीं कर पा रहा है तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे आसान ट्रिक्स जिनकी मदद से आप इस हीटवेव में भी राहत पा सकते हैं. 

जब आप बाहर गर्मी से निकलकर घर जाते हैं तो आपको कमरे में तुरंत ठंडक चाहिए होती है लेकिन एसी चलाने के बाद भी कमरे को ठंडा होने में कुछ समय लगता है. ऐसे में अगर आप कमरे को जल्दी ठंडा करना चाहते हैं तो कमरे में एसी चालू करने से पहले सीलिंग फैन को चालू कर दें और कमरे का दरवाजा और खिड़कियों को 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें. ऐसा करने से कमरे की गर्म हवा बाहर निकल जाएगी. 

एसी का मोड 

इसके बाद एसी का टर्बो मोड ऑन कर दें. इन मोड पर एसी का फैन और कंप्रेसर फुल स्पीड में चलता है और कमरा जल्दी ठंडा हो जाता है. 

फिल्टर की सफाई

हीटवेव के दौरान एसी के फिल्टर में धूल ज्यादा जमा होती है. इसलिए AC के फिल्टर को समय-समय पर साफ करते रहें. ऐसा करने से एसी की कूलिंग बेहतर होगी. 

ये भी पढ़ें: AC चलाने के बाद भी कमरा नहीं हो रहा ठंडा, अपनाएं ये 4 ट्रिक्स, मिनटों में चिल्ड हो जाएगा घर

कमरे की लाइटिंग 

इसके साथ ही खिड़कियों पर पर्दें लगाकर रखें, ऐसा करने से कमरे में धूप नहीं आएगी और कमरा ठंडा रहेगा. कमरे में अंधेरा रखें और कम लाइट जलाएं. बता दें कि लाइट की वजह से भी कमरे में गर्माहट होती है. इसलिए इन दिनों में कमरे में डिम और कम वॉट वाली लाइट का इस्तेमाल करें. 

AC का स्विंग

जब भी आप एसी चलाते हैं तो ध्यान रखें कि उसका स्विंग ऊपर की ओर हो. ऐसा करने से एयर फ्लो सही रहेगा और कमरा जल्दी ठंडा होगा. 

दरवाजों को सील रखें 

इसके साथ ही अपने कमरे के दरवाजों को अच्छी तरह से सील कर के रखें. दरवाजे के नीचे वाले गैप को बंद कर दें. ताकि गर्म हवा अंदर ना आ सके और अंदर की ठंडी हवा बाहर ना निकले. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kamre Ko Thanda Rakhne Ke Tips, Room Ko Thanda Kaise Rkhe In Summer, Ac Band Karne Ke Baad Room Ko Der Tak Thanda Rkhne Ka Tarika, How To Reduce Room Heat, How To Reduce Room Heat Naturally, Summer Cooling Tips, Natural Home Cooling Methods, Summer Hacks, Room Cooling Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com