Skin Care: जिद्दी पिंपल्स एक बार निकल आते हैं तो लगता है जाने का नाम नहीं लेते. लेकिन, पिंपल्स एक हफ्ते से दस दिनों के बीच खुद ही दूर हो जाते हैं. फिर भी इतने लंबे समय तक चेहरे पर पिंपल्स (Pimples) लेकर घूमना किसी को अच्छा नहीं लगता है. अगर आप भी पिंपल्स से परेशान हैं और इनसे जल्द से जल्द छुटकारा पाना चाहते हैं तो यहां ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे दिए जा रहे हैं जो आपके मुंहासों को दूर करने में असरदार साबित होंगे.
पिंपल्स के घरेलू उपाय | Pimples Home Remedies
खीरे का फेस मास्कचेहरे पर खीरे का फेस मास्क (Cucumber Face Mask) लगाकर पिंपल्स से छुटकारा पाया जा सकता है. पिंपल्स दूर करने वाले इस फेस पैक को बनाने के लिए 2 चम्मच ओटमील में एक चम्मच पिसा हुआ खीरा और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बनाएं. चेहरे पर इस फेस मास्क को 15 से 20 मिनट लगाए रखने के बाद धो लें. फुंसियां दूर हो जाएंगी.
-
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज -
NDTV World Summit : क्या AI छीन लेगा नौकरियां? माइक वॉल्श ने दिया चौंकाने वाला जवाब -
NDTV World Summit 2026: Asian Games में कैसे जीते 2 Gold Medal? Shooter Neeru Dhanda ने बताया -
AI न नौकरी खाएगा, न इंसानों की जगह लेगा... NDTV World Summit में माइक वॉल्श ने बता दिया AI का फ्यूचर -
महंगाई, GDP और AI पर RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा का बड़ा बयान, आम आदमी को कितनी राहत? -
रेलमंत्री वैष्णव ने बताया बुलेट ट्रेन में देरी की क्या रहीं वजहें, जापानी मंत्री के आरोपों का दिया जवाब -
AI पर भारत में आएगा कानून, NDTV World Summit में बोले अश्विनी वैष्णव- चंद हफ्तों में आएगा कंसल्टेशन पेपर
एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर शहद का मास्क (Honey Mask) मुंहांसे दूर करने में असरदार होता है. शहद का आप सादा ही इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे हथेली पर लेकर पूरे चेहरे पर लगाएं और तकरीबन आधे घंटे बाद चेहरा धो लें. मुंहासे और दाने दूर करने में इस फेस मास्क का अच्छा असर देखने को मिलता है.
हल्दी का फेस मास्कहल्दी को इसके अनेक गुणों के चलते स्किन केयर में खूब इस्तेमाल किया जाता है. एंटीमाइक्रोबियल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर हल्दी को चेहरे पर लगाने के लिए इसे बेसन, चंदन और थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसमें घी भी डाल सकते हैं. तैयार फेस मास्क 10 मिनट लगाकर रखने के बाद धो लें.
एलोवेरा जैल आएगा कामचेहरे पर एलोवेरा जैल लगाने पर इसके सूदिंग और हीलिंग गुण पिंपल्स को दूर करने और इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करते हैं. पूरे चेहरे पर एलोवेरा जैल (Aloe Vera Gel) दिन में 2 बार लगाया जा सकता है.
ग्रीन टी लगाएंस्किन केयर में ग्रीन टी को अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है. ग्रीन टी लगाने के लिए एक कप में गर्म पानी डालें और ग्रीन टी पका लें. जब ग्रीन टी पक जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें. इस ठंडी हुई चाय में रूई डुबाकर चेहरे पर लगाएं. पिंपल्स कम होने लगेंगे.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं