- कब्ज और एसिडिटी पेट की हालत कर देते हैं खराब.
- कुछ नुस्खे आते हैं बेहद काम.
- पेट दर्द से भी मिलता है छुटकारा.
Healthy Tips: कभी सुबह-सुबह तो कभी देर रात और कभी-कभार ऑफिस में बैठे हुए भी पेट खराब हो सकता है. पेट में एसिडिटी और गैस बनना तो ऐसी दिक्कतें हैं जो उठना-बैठना तक मुश्किल कर देती हैं. वहीं, कब्ज (Constipation) होने पर दिन का चैन और रातों की नींदे उड़ जाती हैं. ऐसे में खासतौर से इन परेशानियों को दूर करने के नुस्खे ढूंढे जाते हैं. नुस्खे इसलिए क्योंकि इन आम दिक्कतों के लिए आयदिन गोली खाने का मन नहीं करता. तो चलिए, बिना किसी देरी के जान लेते हैं किस तरह एसिडिटी (Acidity) और कब्ज जैसी पेट की आम दिक्कतों को घर पर ही ठीक किया जा सकता है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
एसिडिटी और कब्ज के घरेलू उपाय | Home Remedies For Acidity And Constipation
अदरक
अदरक को उसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. खासतौर से पेट की दिक्कतों (Stomach Problems) में अदरक का इस्तेमाल होता है. अगर आपको एसिडिटी, पेट फूलने, जी मिचलाने या फिर कब्ज की दिक्कत है तो आप अदरक के पानी या कहें चाय का सेवन कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए अदरक (Ginger) को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके बाद 5 से 10 मिनट उबालने के बाद गैस से उतारें और कप में निकालें. स्वाद के लिए इसमें शहद मिलाया जा सकता है.
यह नुस्खा कब्ज के लिए है. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दूध में घी डालकर पिया जा सकता है. इसे रात के समय पीने से ज्यादा फायदा मिलता है. आप अगर घी डालकर दूध नहीं पीना चाहते तो गर्म पानी में घी डालकर भी पिया जा सकता है. इससे मलत्याग करने में आसानी होती है.
विटामिन सी से भरपूर नींबू सोल्यूबल फाइबर का भी अच्छा स्त्रोत है. इस चलते कब्ज और एसिडिटी होने पर नींबू का पानी पीने की सलाह दी जाती है. अगर बच्चा आमतौर पर नींबू पानी पीता है तो उसे भी कब्ज होने पर नींबू का पानी दिया जा सकता है.
सौंफ (Fennel Seeds) में पेट को आराम देने वाले गुण पाए जाते हैं. यह विटामिन, खनिज और डाइटरी फाइबर से भरपूर होता है. इसे एसिडिटी दूर करने के लिए खाया जा सकता है. सौंफ के दाने चबाने में भी फायदा मिलता है या फिर आप गर्म पानी में सौंफ डालकर कुछ देर उबालें फिर उसे छानकर पिएं. यह पानी पेट को आराम देने में असरदार है.
अगर आपको याद हो तो बचपन में बच्चों के पेट के दर्द के लिए छोटी-छोटी हरी रंग की पुदीना की गोलियां आती थीं. असल में पुदीना पेट के लिए बेहद अच्छा होता है. इसमें कूलिंग एजेंट होते हैं और यह एसिडिटी और जी मिचलाने से तुरंत राहत देता है. पानी में पुदीने के पत्ते डालकर उबालकर पी लेने पर एसिडिटी की दिक्कत दूर हो जाती है. साथ ही हल्के-फुल्के पेट दर्द से भी छुटकारा मिलता है.
Bad Cholesterol को कम करने में मदद करती हैं ये 3 ड्रिंक्स, शरीर से निकलने लगता है गंदा कॉलेस्ट्रोल
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
ब्रह्मास्त्र पब्लिक रिव्यू : रणबीर और आलिया की फिल्म देखकर निकले दर्शक क्या बोले
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं