Dermatologist Tips: कोलाजन एक ऐसा प्रोटीन है जो त्वचा की कसावट को बनाए रखता है और त्वचा को मजबूती भी देता है. कोलाजन कम होने लगता है तो स्किन लटकना शुरू हो जाती है. इसीलिए त्वचा को भरपूर कोलाजन देने के लिए खानपान में कोलाजन से भरपूर फूड्स (Collagen Rich Foods) को शामिल किया जाता है. डर्मेटोलॉजिस्ट गुरवीन वराइच ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से ऐसे ही पोस्ट को शेयर को शेयर किया है जिसमें वे बता रही हैं कि त्वचा को किन 5 फूड्स से भरपूर कोलाजन मिलता है. डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि इन फूड्स में कोलाजन सप्लीमेंट्स से भी ज्यादा कोलाजन होता है. आइए जानते हैं कोनसे हैं ये फूड्स.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
कोलाजन से भरपूर फूड्स | Foods Rich In Collagen
बोन ब्रोथ - डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार यह बेस्ट कोलाजन फूड (Best Collagen Food) है.
चिकन और मछली - इन दोनों ही चीजों में कोलाजन भरपूर होता है. इस बात का ध्यान रखें कि आप पूरी मछली को उसकी स्किन के साथ खाएं क्योंकि कोलाजन मछली के स्केल्स में होता है. चिकन को भी पूरा खाएं.
सिट्रस फ्रूट्स और बेरीज - संतरे, नींबू और बेरीज वगैरह विटामिन सी से भरपूर होते हैं और इनमें कोलाजन भी ढेर सारा होता है.
अंडे - डर्मेटोलॉजिस्ट का कहना है कि अंडे की सफेदी यानी एग वाइट्स (Egg Whites) को खाएं क्योंकि इनमें प्रोलिन की भरपूर मात्रा होती है जोकि एक अमीनो एसिड है जो कोलाजन सिंथेसिस के लिए जरूरी होता है.
हरी पत्तेदार सब्जियां - हरी पत्तेदार सब्जियों में हाई क्लोरोफिल कंटेंट होता है. कोलाजन पाने के लिए इनका सेवन जरूरी है.
ये भी हैं कोलाजन के स्त्रोत (Other Sources Of Collagen)
- सोया प्रोडक्ट्स जैसे सोयाबीन या टोफू कोलाजन के अच्छे स्त्रोत (Collagen Source) हैं. इन्हें सलाद, सूप या स्टर फ्राई करके खाया जा सकता है.
- बादाम, चिया सीड्स और अलसी के बीज ओमेगा-3 फैटी एसिड्स और विटामिन ई से भरपूर होते हैं जोकि कोलाजन प्रोडक्शन के लिए जरूरी हैं.
- लहसुन भी कोलाजन का अच्छा स्त्रोत है. यह कोलाजन प्रोडक्शन में फायदेमंद होता है.
- एवोकाडो में हेल्दी फैट्स और विटामिन ई की भरपूर मात्रा होती है. इससे कोलाजन प्रोडक्शन बढ़ता है और स्किन की सेहत अच्छी रहती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं