विज्ञापन

गर्मियों की छुट्टियां बनें स्मार्ट वेकेशन, इस बार बच्चों को दिल्ली की इन 5 जगहों पर घुमाओ, मस्ती-मस्ती में बनेंगे ज्ञानी!

Educational Places in Delhi: गर्मियों की छुट्टी में बच्चों को कहां घुमाया जाय, जहां वे सीखें भी और बिजी भी रहें. हमने यहां ऐसी 5 जगहों की लिस्ट बनाई है, जहां आप अपने बच्चों को आने वाली वेकेशन में ले जा सकते हैं.

गर्मियों की छुट्टियां बनें स्मार्ट वेकेशन, इस बार बच्चों को दिल्ली की इन 5 जगहों पर घुमाओ, मस्ती-मस्ती में बनेंगे ज्ञानी!
Educational Places in Delhi: यहां बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, इतिहास और प्रकृति के बारे में जान सकते हैं.

Best Places For Kids in Delhi: गर्मी की छुट्टियां आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है बच्चों को कैसे बिजी और प्रोडक्टिव रखा जाए? सिर्फ मोबाइल या टीवी से समय बिताना उनकी सीखने की क्षमता को सीमित कर सकता है. ऐसे में अगर घूमने-फिरने के साथ कुछ नया सीखने का मौका मिल जाए, तो छुट्टियां सच में यादगार बन सकती हैं. दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां बच्चे खेल-खेल में विज्ञान, इतिहास और प्रकृति के बारे में जान सकते हैं. यहां उन्हें किताबों से बाहर की दुनिया समझने का मौका मिलता है. अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा इस छुट्टी में थोड़ा और स्मार्ट बने, तो इन जगहों को अपनी लिस्ट में जरूर शामिल करें.

गर्मियों की छुट्टियों में बच्चों को कहां घुमाएं? | Where Should We Take the Children During the Summer Holidays?

1. नेशनल रेल म्यूजियम (Chanakyapuri, New Delhi)

राष्ट्रीय रेल संग्रहालय बच्चों के लिए यह जगह किसी एडवेंचर पार्क से कम नहीं है. यहां भारत की पुरानी और ऐतिहासिक ट्रेनों का विशाल कलेक्शन देखने को मिलता है. बच्चे यहां असली इंजन और डिब्बों को करीब से देख सकते हैं और उनकी कहानी जान सकते हैं. यहां की सबसे खास बात है टॉय ट्रेन राइड, जो बच्चों को बेहद पसंद आती है. इसके अलावा इंटरैक्टिव गैलरी में बच्चे ट्रेन के काम करने के तरीके को समझ सकते हैं. यह जगह बच्चों में इतिहास और टेक्नोलॉजी के प्रति रुचि बढ़ाती है.

ये भी पढ़ें: शर्ट के कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में साफ: वॉशिंग मशीन का ये ट्रिक पहले क्यों नहीं पता था?

Latest and Breaking News on NDTV

2. बाल भवन (ITO, New Delhi)

बाल भवन बच्चों की क्रिएटिविटी को बढ़ाने के लिए यह एक बेहतरीन जगह है. यहां पेंटिंग, म्यूजिक, डांस, क्ले मॉडलिंग और साइंस एक्टिविटीज जैसी कई वर्कशॉप्स होती हैं. बाल भवन का माहौल बच्चों को खुलकर सीखने और एक्सप्लोर करने के लिए प्रेरित करता है. यहां एक छोटी ट्रेन, बोटिंग और प्ले एरिया भी है, जिससे बच्चों का मनोरंजन भी होता है. यह जगह बच्चों को किताबों के बाहर की स्किल्स सिखाने में मदद करती है.

ये भी पढ़ें: बिना खोले चिपचिपा Exhaust Fan कैसे साफ करें? 2 आसान DIY ट्रिक्स

3. विज्ञान भवन (Maulana Azad Road, New Delhi)

विज्ञान भवन आमतौर पर यह जगह बड़े कॉन्फ्रेंस और साइंस इवेंट्स के लिए जानी जाती है, लेकिन समय-समय पर यहां बच्चों के लिए विज्ञान प्रदर्शनियां और एजुकेशनल प्रोग्राम्स भी आयोजित होते हैं.

अगर आप सही समय पर यहां जाएं, तो बच्चों को नई-नई वैज्ञानिक खोजों और टेक्नोलॉजी के बारे में जानने का मौका मिलता है. यह जगह बच्चों के अंदर जिज्ञासा और सोचने की क्षमता को बढ़ाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. नेहरू प्लेनेटेरियम (Teen Murti Bhavan, New Delhi)

अगर आपका बच्चा अंतरिक्ष और तारों में दिलचस्पी रखता है, तो इस जगह जरूर ले जाएं. यहां होने वाले स्काई शो बच्चों को ब्रह्मांड की अद्भुत दुनिया से रूबरू कराते हैं. आसान भाषा में ग्रह, तारे और अंतरिक्ष की जानकारी दी जाती है, जिससे बच्चों को साइंस मजेदार लगने लगती है. यह अनुभव बच्चों की कल्पनाशक्ति और वैज्ञानिक सोच दोनों को मजबूत करता है.

ये भी पढ़ें: AC से आग लगने का खतरा क्यों बढ़ता है? जानें 5 जरूरी सेफ्टी टिप्स

5. सुंदर नर्सरी और डियर पार्क (Nizamuddin and Hauz Khas, New Delhi)

सुंदर नर्सरी और डियर पार्क बच्चों को प्रकृति से जोड़ने के लिए शानदार विकल्प हैं. सुंदर नर्सरी में खूबसूरत गार्डन, ऐतिहासिक संरचनाएं और खुले मैदान हैं, जहां बच्चे खेल सकते हैं और प्रकृति को करीब से महसूस कर सकते हैं. वहीं डियर पार्क में हिरण और अन्य जानवरों को देखने का अनुभव बच्चों के लिए बेहद रोमांचक होता है. यहां बच्चों को पर्यावरण, हरियाली और जीवों की इंपोर्टेंस के बारे में सिखाया जा सकता है.

दिल्ली सिर्फ ऐतिहासिक स्मारकों के लिए ही नहीं, बल्कि बच्चों के सीखने और मनोरंजन के लिए भी बेहतरीन जगहों से भरी हुई है. इन छुट्टियों में अगर आप बच्चों को इन जगहों पर लेकर जाते हैं, तो वे न सिर्फ मजे करेंगे बल्कि कुछ नया सीखकर भी लौटेंगे.

ये भी पढ़ें: लाल चीटियों को बिना मारे कैसे भगाएं? इस घरेलू तरीके से उल्टे पांव भाग जाएंगी Red Ants

मैंने 15 दिन सुबह उठते ही मोबाइल देखना छोड़ा… फिर ऐसे बदली मेरी लाइफ, 32 साल के आईटी प्रोफेशनल की कहानी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com