विज्ञापन

दिल्ली-नोएडा के 40 डिग्री टेंपरेचर से दूर, इस गर्मी परिवार के साथ घूम आएं जन्नत जैसी ये 5 ठंडी जगहें

Cool Places Near Noida: अगर आप भी इस समर में फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं और गर्मियों में छुट्टी का फुल मजा लेना चाहते हैं, तो ये 5 कूल डेस्टिनेशन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

दिल्ली-नोएडा के 40 डिग्री टेंपरेचर से दूर, इस गर्मी परिवार के साथ घूम आएं जन्नत जैसी ये 5 ठंडी जगहें
Summer Destinations Near Delhi: गर्मियों में घूमने के लिए कई खूबसूरत जगहें हैं.

Cool Family Destinations for Summer: गर्मियों की छुट्टियां आते ही मन करता है कहीं ठंडी और सुकून भरी जगह पर जाने का, जहां परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जा सके. शहर की भागदौड़, गर्म हवाएं और बढ़ता तापमान थका देता है, ऐसे में पहाड़ों की ठंडी वादियां किसी जादू से कम नहीं लगतीं. खासकर जब साथ हो परिवार का, तो हर यात्रा यादगार बन जाती है. भारत में कई ऐसी खूबसूरत जगहें हैं, जो गर्मियों में राहत देने के साथ-साथ नेचर, एडवेंचर और शांति का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देती हैं. अगर आप भी इस समर में फैमिली ट्रिप प्लान कर रहे हैं, तो ये 5 कूल डेस्टिनेशन्स आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं.

गर्मियों की छुट्टियों में घूमने के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन्स | Best Destinations to Visit During Summer Vacations

1. स्पीति वैली

हिमाचल प्रदेश की स्पीति वैली गर्मियों में एक अलग ही दुनिया जैसी लगती है. बर्फ से ढकी चोटियां, शांत मठ और साफ आसमान इसे खास बनाते हैं. यहां परिवार के साथ नेचर को करीब से महसूस किया जा सकता है. हालांकि रास्ता थोड़ा कठिन है, इसलिए बच्चों और बुजुर्गों के साथ यात्रा प्लानिंग सोच-समझकर करें.

Latest and Breaking News on NDTV

2. दार्जलिंग

दार्जिलिंग अपनी हरियाली, चाय के बागानों और ठंडी हवाओं के लिए मशहूर है. यहां का टॉय ट्रेन राइड बच्चों के लिए खास आकर्षण होती है. टाइगर हिल से सूर्योदय देखना एक ऐसा अनुभव है, जो जिंदगी भर याद रहता है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. मनाली

मनाली एक ऐसा डेस्टिनेशन है, जहां हर उम्र के लोगों के लिए कुछ न कुछ है. सोलंग वैली में एडवेंचर एक्टिविटीज, मॉल रोड पर शॉपिंग और रोहतांग पास की ठंडी हवाएं, सब कुछ यहां मिलता है. फैमिली ट्रिप के लिए यह एक सुरक्षित और लोकप्रिय जगह है.

Latest and Breaking News on NDTV

4. मुन्नार

अगर आप साउथ इंडिया की खूबसूरती देखना चाहते हैं, तो मुन्नार बेस्ट ऑप्शन है. यहां की चाय बागान, झरने और ठंडी हवा आपको पूरी तरह रिलैक्स कर देती है. यह जगह खासकर उन परिवारों के लिए है, जो भीड़ से दूर सुकून चाहते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

5. नैनीताल

नैनीताल अपने खूबसूरत झील और ठंडे मौसम के लिए जाना जाता है. यहां बोटिंग, केबल कार और मॉल रोड पर घूमना फैमिली के लिए परफेक्ट एक्टिविटी है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर किसी को यह जगह पसंद आती है.

Latest and Breaking News on NDTV

गर्मियों में सही जगह का चुनाव आपकी पूरी ट्रिप को यादगार बना सकता है. चाहे आप एडवेंचर पसंद करते हों या शांति, भारत में हर तरह के ट्रैवलर के लिए बेहतरीन विकल्प हैं.

लेखक के बारे में
img
अवधेश पैन्यूली
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Summer Destinations Near Delhi, Cool Places Near Noida, Beat Delhi Heat 2026, Family Hill Stations Near Delhi, Weekend Getaways From Delhi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com