विज्ञापन

10 साल से वॉशिंग मशीन यूज कर रही थी, पर ये सीक्रेट पता ही नहीं था! अब कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में गायब

Washing Machine Hack: मैं सोचती थी कि मेरी वॉशिंग मशीन के ऊपर बनी ये अजीब-सी लाइन्स आखिर होती किस काम की हैं. कई बार कपड़े धोते वक्त मेरी नजर उन पर जाती, लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया. लेकिन, इन्हीं लाइनों ने बदल दिया पूरा खेल.

10 साल से वॉशिंग मशीन यूज कर रही थी, पर ये सीक्रेट पता ही नहीं था! अब कॉलर का जिद्दी मैल 2 मिनट में गायब
क्या आपके कपड़े भी मशीन में ठीक से साफ नहीं होते? (AI Image)

Collar Stain Removal Tips: कोमल की शादी 10 साल पहले हुई. वह एक हाउस वाइफ हैं. उनके 2 बच्चे हैं - राहुल 7 साल का और निधि 4 साल की. कोमल को साफ-सफाई रखना पसंद है, खासकर कपड़े बिल्कुल चकाचक होने चाहिए. वे रखती भी वैसे ही थीं, बच्चों के स्कूल के कपड़े हों या पति की शर्ट सब क्लीन. लेकिन, इसके लिए उन्हें एक्स्ट्रा मेहनत करनी पड़ती थी. कोमल कहती हैं, मैं हमेशा सोचती थी कि मेरी वॉशिंग मशीन के ऊपर बनी ये अजीब-सी लाइन्स आखिर होती किस काम की हैं. कई बार कपड़े धोते वक्त मेरी नजर उन पर जाती, लेकिन कभी ध्यान नहीं दिया. मेरी सबसे बड़ी परेशानी थी शर्ट के कॉलर और बाजुओं पर जमा जिद्दी मैल. मशीन में बार-बार धोने के बाद भी वो हल्का जरूर पड़ता था, लेकिन पूरी तरह साफ नहीं होता था. कई बार तो मुझे हाथ से रगड़-रगड़कर धोना पड़ता, जिससे समय भी लगता और मेहनत भी ज्यादा होती. फिर एक दिन मुझे इन लाइन्स का असली इस्तेमाल पता चला और सच कहूं तो मेरी कपड़े धोने की पूरी कहानी ही बदल गई.

मशीन में ठीक से साफ नहीं होता था मैल

मेरे पति की रोज की ऑफिस शर्ट्स के कॉलर और कफ (बाजू के किनारे) जल्दी गंदे हो जाते थे. पसीना, धूल और रोजमर्रा की भागदौड़ से वहां मैल जम जाता था. चाहे जितना अच्छा डिटर्जेंट इस्तेमाल करूं, मशीन में धोने के बाद भी वो हिस्सा पूरी तरह साफ नहीं होता था. ये मेरे लिए बहुत फ्रस्ट्रेटिंग था.

फिर मुझे मिला ये सिंपल हैक

एक दिन मैंने नोटिस किया कि वॉशिंग मशीन के ऊपर जो खुरदुरी लाइन्स बनी होती हैं, वो सिर्फ डिजाइन नहीं हैं. मैंने एक आसान तरीका अपनाया. सबसे पहले मैंने गंदे कॉलर और कफ पर थोड़ा सा डिटर्जेंट (सर्फ) लगाया. फिर कपड़े को हल्का गीला किया. उसके बाद उस हिस्से को मशीन की उन लाइन्स पर हल्के हाथ से रगड़ना शुरू किया और यकीन मानिए, कुछ ही मिनटों में फर्क साफ नजर आने लगा.

ये भी पढ़ें: दिन-रात चला रहे हैं AC? घर में एयर कंडीशनर चलाते वक्त इन 5 बातों का रखें खास ख्याल

ये हैक काम कैसे करता है?

वॉशिंग मशीन की ये लाइन्स दरअसल एक तरह की रबिंग सरफेस होती हैं. जब आप कपड़े को इन पर रगड़ते हैं, तो कपड़े और सतह के बीच घर्षण पैदा होता है, डिटर्जेंट गहराई तक जाकर मैल को ढीला करता है. लाइन्स की बनावट जमे हुए गंदगी को बाहर निकालने में मदद करती है.

यानी ये बिल्कुल वैसे ही काम करती हैं जैसे हम पुराने समय में कपड़े धोने के लिए पत्थर का इस्तेमाल करते थे, बस ज्यादा आसान और कम मेहनत वाला तरीका.

मिनटों में मिल जाता है बेहतरीन रिजल्ट

पहले जहां मुझे कॉलर साफ करने में 10-15 मिनट लग जाते थे, अब ये काम 2–3 मिनट में हो जाता है और सबसे अच्छी बात, मशीन में डालने के बाद कपड़े एकदम फ्रेश और क्लीन निकलते हैं.

मेरा नया वॉशिंग रूटीन

अब मैंने अपना एक सिंपल रूटीन बना लिया है. ज्यादा गंदे हिस्सों (कॉलर/कफ) पर पहले डिटर्जेंट लगाती हूं, 1-2 मिनट लाइन्स पर हल्के से रगड़ती हूं, फिर कपड़ों को मशीन में डालकर नॉर्मल वॉश करती हूं. इससे न सिर्फ कपड़े बेहतर साफ होते हैं, बल्कि बार-बार हार्ड रगड़ने की जरूरत भी नहीं पड़ती.

ये भी पढ़ें: मटके के पानी से आ रही है अजीब महक? जानें साफ करने का सही तरीका

ध्यान रखने वाली बातें

  • ज्यादा जोर से रगड़ने की जरूरत नहीं है, इससे कपड़ा खराब हो सकता है.
  • नाजुक (डेलिकेट) कपड़ों पर ये तरीका सावधानी से अपनाएं.
  • हमेशा हल्का गीला कपड़ा ही रगड़ें, सूखे कपड़े पर असर कम होगा.

सच कहूं तो, मैंने कभी नहीं सोचा था कि वॉशिंग मशीन की ये छोटी-सी चीज मेरे इतने काम आ सकती है. अब मेरे कपड़े पहले से ज्यादा साफ दिखते हैं और मुझे एक्स्ट्रा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com