विज्ञापन

मई में बालकनी या किचन गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे, दो महीने में ही देने लगेंगे भर-भरकर सब्जियां

Vegetables to Grow in May: सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें उगाना बेहद आसान है और ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 शानदार पौधों के बारे में.

मई में बालकनी या किचन गार्डन में लगाएं ये 3 पौधे, दो महीने में ही देने लगेंगे भर-भरकर सब्जियां
मई में कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो गर्मी को पसंद करते हैं और तेजी से बढ़ते हैं. (AI Image)

Fast Growing Vegetables: गर्मियों का महीना मई, भले ही तेज धूप और गर्म हवाओं के लिए जाना जाता हो, लेकिन गार्डनिंग के शौकीनों के लिए यह समय किसी मौके से कम नहीं है. अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ बड़े खेतों में ही सब्जियां उगाई जा सकती हैं, तो अब समय है इस सोच को बदलने का. आपकी छोटी सी बालकनी या किचन गार्डन भी आपको ताजी और हेल्दी सब्जियां दे सकती है वो भी बहुत जल्दी. मई में कुछ खास पौधे ऐसे होते हैं जो गर्मी को पसंद करते हैं और तेजी से बढ़ते हैं. सही देखभाल और थोड़ा सा ध्यान देने पर ये पौधे सिर्फ 2 महीनों में ही आपको भर-भरकर सब्जियां देने लगते हैं. सबसे अच्छी बात ये है कि इन्हें उगाना बेहद आसान है और ज्यादा जगह की भी जरूरत नहीं होती. आइए जानते हैं ऐसे ही 3 शानदार पौधों के बारे में, जिन्हें आप गर्मियों में अपनी बालकनी में भी उगा सकते हैं.

बॉलकनी से मिलेंगी हरी-ताजी सब्जियां | Grow Fresh, Green Vegetables on Your Balcony

1. लौकी (Bottle Gourd)

लौकी गर्मियों की उगाने के लिए सबसे आसान और फायदेमंद सब्जियों में से एक है. इसे आप बड़े गमले या ग्रो बैग में आसानी से उगा सकते हैं. इसकी लंबी बेल होती है. रोज हल्की सिंचाई करें, बेल को सहारा देने के लिए ट्रेलिस (जाली) लगाएं.

कैसे उगाएं:

  • 12–15 इंच का गमला लें.
  • अच्छी मिट्टी, गोबर खाद और कंपोस्ट मिलाएं.
  • बीज को 1 इंच गहराई में लगाएं.

सिर्फ 50–60 दिनों में लौकी तैयार हो जाती है और लगातार फल देती रहती है.

ये भी पढ़ें: कबूतरों को रोकने के लिए बालकनी में लगाई जाली, दूसरे दिन उसी में फंस गया... ऐसे बचाई जिंदगी - 30 मिनट के रेस्क्यू की कहानी

Latest and Breaking News on NDTV

2. भिंडी (Okra)

भिंडी गर्मी की क्वीन मानी जाती है. इसे उगाना बहुत आसान है और यह जल्दी फल देने लगती है. आप एक छोटी क्यारी बनाकर इस सब्जी को अपने घर पर ही उगा सकते हैं. धूप में रखें (कम से कम 6-7 घंटे), ज्यादा पानी न दें, मिट्टी हल्की सूखी रहे.

कैसे लगाएं:

  • मध्यम आकार का गमला लें.
  • बीज को 1–2 इंच गहराई में बोएं.
  • 2–3 बीज एक साथ लगा सकते हैं.

लगभग 45–55 दिनों में भिंडी तोड़ने लायक हो जाती है और रोज नई फलियां देती है.

ये भी पढ़ें: होटल में रुकना पसंद है? चेक-इन करने से पहले जरूर करें ये 4 काम!

3. हरी मिर्च (Green Chili)

हरी मिर्च एक ऐसा पौधा है जो कम जगह में भी खूब फल देता है और लंबे समय तक चलता है. आप घर पर उगी ऑर्गेनिक हरी मिर्च का आनंद ले सकते हैं. इसको लिए रोज हल्की धूप और पानी दें. हर 10-15 दिन में जैविक खाद डालें.

कैसे लगाएं:

  • 8-10 इंच का गमला काफी है.
  • नर्सरी से छोटा पौधा भी ला सकते हैं या बीज से उगा सकते हैं.

50-60 दिनों में मिर्च आनी शुरू हो जाती है और महीनों तक फल देती रहती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: iStock

सफल किचन गार्डन के लिए जरूरी टिप्स:

  • हमेशा अच्छी क्वालिटी की मिट्टी और ऑर्गेनिक खाद का इस्तेमाल करें.
  • गमले में पानी निकलने की सही व्यवस्था हो.
  • पौधों को रोज कम से कम 5-6 घंटे धूप मिले.
  • समय-समय पर सूखे पत्ते हटाते रहें.

अगर आप ताज़ी, केमिकल-फ्री सब्जियां खाना चाहते हैं और साथ ही गार्डनिंग का आनंद लेना चाहते हैं, तो मई का महीना आपके लिए परफेक्ट है. लौकी, भिंडी और हरी मिर्च जैसे पौधे न सिर्फ जल्दी उगते हैं, बल्कि कम मेहनत में शानदार रिजल्ट भी देते हैं.

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com