Mint Plant Care Tips: तेज गर्मी में पुदीने का पौधा अचानक मुरझा जाता है और पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं. सही देखभाल न हो तो यह पौधा जल्दी खराब भी हो सकता है. अगर आपका पुदीना भी गर्मियों में सूखने लगा है, तो ये टिप्स जानना जरूरी है.
गर्मियों के मौसम में एक गिलास ठंडी छाछ हो या नींबू पानी किसी में भी अगर पुदीना डाल दिया जाए तो बस क्या कहने. यह न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाता है, बल्कि गर्मियों में होने वाली कई तरह की बीमारियों को भी दूर रखता है.
यही कारण है लोग इसे अपने घर पर लगाते हैं, लेकिन गर्मियों के मौसम में तेज धूप इसकी दुश्मन बन जाती है, जिसके कारण यह पौधा जल्दी मुरझा जाता है. अगर गर्मियों के मौसम में आपके घर पर लगा पुदीने का पौधा मुरझा रहा है, तो स्टोरी में बने रहिए.
पौधे सूखने लगे तो क्या करें?
गर्मियों में पुदीना सूखने का सबसे बाद कारण है ज्यादा धूप और मिट्टी का सूखना, इसे बचाने के लिए ये करें? यहां जानें,
दोपहर की धूप से बचाएं: पुदीने को ऐसी जगह रखें जहां सुबह की 2 से 3 घंटे की धूप मिले, लेकिन दोपहर की सीधी और तेज धूप न पड़े. अगर आप पुदीने को लंबे समय तक फ्रेश रखना चाहते हैं, तो इसे किसी बड़े पेड़ की छाया या बालकनी के ठंडे कोने में रखना सबसे अच्छा है.
पानी का ध्यान रखना होगा: गर्मी में मिट्टी बहुत जल्दी सूखती है. ऐसे में मिट्टी न सूखे इसलिए सुबह और शाम दोनों समय थोड़ा-थोड़ा पानी दें. बस ध्यान रहे कि गमले में पानी जमा न हो और बस मिट्टी में नमी बनी रहे.
मिट्टी को ढक दें: गमले की मिट्टी के ऊपर सूखी पत्तियां, नारियल का बुरादा या सूखी घास बिछा दें. ऐसा करने से धूप सीधे मिट्टी पर नहीं पड़ेगी, मिट्टी ठंडी रहेगी और पानी जल्दी नहीं सूखेगा.

समय-समय पर कटाई करते रहें: पुदीने की टहनियों को ऊपर से काटते रहें. आप जितना ज्यादा उसे ऊपर से काटेंगे, पौधा उतना ही घना और हरा होगा. ध्यान रहे, सूखी और पीली पत्तियों को तुरंत हटा देना बेहतर है, ऐसा करने से पौधे खराब नहीं होगा.
खाद का चुनाव: गर्मियों में तेज केमिकल खाद न डालें, इससे जड़ें जल सकती हैं. इसलिए महीने में एक बार बस एक मुट्ठी गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट डाल देना काफी माना जा सकता है.
गर्मियों में पुदीने का पौधा खराब होने की 5 बड़ी वजहें
गर्मियों में पुदीने का पौधा बहुत जल्दी मुरझा जाता है. वजह अकसर देखभाल में होने वाली छोटी‑छोटी गलतियां होती हैं. अगर आपका पुदीना भी सूखने लगा है, तो इन कारणों को समझना ज़रूरी है.
1. जरूरत से ज़्यादा पानी देना
पुदीने को नमी पसंद है, लेकिन बहुत ज्यादा पानी इसकी जड़ों को सड़ा सकता है. लगातार गीली मिट्टी की वजह से पौधा कमजोर होकर मुरझाने लगता है.
ध्यान रखें: मिट्टी सूखी लगे तभी हल्का पानी दें.
2. तेज और सीधी धूप में रखना
तेज और सीधी धूप पुदीने की पत्तियों को जला सकती है. गर्मियों में ज्यादा धूप मिलने से पत्तियां पीली पड़ने लगती हैं और पौधा सूख सकता है.
बेहतर तरीका: पुदीने को indirect sunlight या हल्की छांव में रखें.
3. गमले में पानी निकालने की सही व्यवस्था न होना
अगर गमले में पानी निकलने का सही रास्ता नहीं है, तो जड़ों में पानी जमा हो जाता है. इससे जड़ें खराब होती हैं और पौधा खराब होने लगता है.
ध्यान रखें: गमले में drainage hole जरूर हो.
4. मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी
मिट्टी में जरूरी nutrients न होने पर पुदीने की ग्रोथ रुक जाती है. पत्तियां छोटी और कमजोर दिखने लगती हैं.
समाधान: समय‑समय पर organic compost या हल्की खाद डालें.
5. गलत साइज का गमला
बहुत छोटा या बहुत गहरा गमला पुदीने के लिए सही नहीं होता. गलत pot size की वजह से जड़ों को फैलने की जगह नहीं मिलती और पौधा खराब होने लगता है.
सही चुनें: मध्यम आकार का चौड़ा गमला पुदीने के लिए बेहतर होता है.
पाठकों के सवाल
Q. पुदीने का पौधा गर्मियों में क्यों सूख जाता है?
A. तेज धूप, ज्यादा पानी या ड्रेनेज की कमी इसकी बड़ी वजह होती है।
Q. क्या पुदीने को तेज धूप में रखना सही है?
A. नहीं, पुदीने को indirect sunlight ज्यादा पसंद होती है।
Q. गर्मियों में पुदीने को कितनी बार पानी दें?
A. मिट्टी सूखी लगे तभी हल्का पानी देना बेहतर होता है।
इसे भी पढ़ें: न धूप में रखने की झंझट, न ढकने की दिक्कत, बस करना होगा ये काम, 5 मिनट में आम का आचार बनकर होगा तैयार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं